नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भारत सरकार की मिनी रत्न कंपनी एडसिल इंडिया लिमिटेड (EDCIL) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट EDCIL India Limited पर जाकर ऑनलाइन आवेदन (Online Application) कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 22 मई 2026 से शुरू हो चुकी है और फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 4 जून 2026 तय की गई है
879 पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 879 रिक्त पदों को भरा जाएगा। अलग-अलग पदों के लिए नियुक्तियां की जाएंगी।
पदों का विवरण
- ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट – 125 पद
- फिजियोथेरपिस्ट – 125 पद
- साइकोलॉजिस्ट – 125 पद
- स्पीच थेरेपिस्ट – 125 पद
- क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट – 125 पद
- स्पेशल एजुकेटर (सेकेंडरी) – 125 पद
- स्पेशल एजुकेटर (प्राइमरी लेवल) – 125 पद
- PMU कंसल्टेंट – 4 पद
योग्यता और आयु सीमा
भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, बीएड, स्पेशल एजुकेशन में डिप्लोमा, एमफिल या पीएचडी जैसी योग्यता होनी चाहिए। उम्मीदवार की अधिकतम आयु 30 अप्रैल 2026 तक 45 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- होम पेज पर Career सेक्शन में भर्ती लिंक पर क्लिक करें
- “New Candidate? Register Here” पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करें
- मांगी गई जानकारी भरकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें
- भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें
- नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
आवेदन पूरी तरह निशुल्क
इस भर्ती की खास बात यह है कि उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। सभी वर्गों के अभ्यर्थी निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।
अन्य पढ़े: तुलसी गबार्ड ने ट्रंप कैबिनेट से दिया इस्तीफा, अमेरिकी राजनीति में हलचल
कितना मिलेगा वेतन
इस भर्ती में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पद के अनुसार 25000, 30000 और 55000 रुपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जायेगा। चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को इंटरव्यू में शामिल होना होगा। इंटरव्यू के लिए कॉल लेटर शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवारों के जारी किये जायेंगे।
Read Also :