Health news : पोषक तत्वों से भरपूर होता है केला, इसके है अद्भुत फायदे

Read Time:  1 min
केला
केला
FONT SIZE
GET APP

नई दिल्ली । सेहत के लिए केले के फल को लाभदायक माना जाता है। केला भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में पसंद किया जाता है। केला हर मौसम में आसानी से उपलब्ध होता है और पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसका वैज्ञानिक नाम मूसा पैराडाइसियाका (Musa paradisiaca) है और भारत दुनिया के सबसे बड़े केले उत्पादक देशों में गिना जाता है। धार्मिक अनुष्ठानों में भी केले का खास महत्व है।

केले में बायोएक्टिव कंपाउंड्स

एक शोध के अनुसार, केले में फेनोलिक एसिड और फ्लेवोनोइड जैसे बायोएक्टिव कंपाउंड पाए जाते हैं।
ये तत्व शरीर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाते हैं और मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर तथा कैंसर (Cancer) जैसी गंभीर बीमारियों से जुड़े एंजाइमों को रोकते हैं।

पोटेशियम से हृदय को लाभ

केले का सबसे बड़ा गुण इसमें मौजूद पोटेशियम है। पोटेशियम रक्तचाप को नियंत्रित करने और हृदय रोगों के खतरे को कम करने में मदद करता है। वहीं इसमें मौजूद फाइबर (Fiber) कोलेस्ट्रॉल को घटाता है। इस तरह केला हार्ट के लिए बेहद फायदेमंद है।

तनाव कम करता है केला

केले में ट्रिप्टोफैन नामक अमीनो एसिड पाया जाता है, जो शरीर में सेरोटोनिन (हैप्पी हार्मोन) बनाने में सहायक है। यह तनाव कम करने और मूड को अच्छा बनाने में मदद करता है। इसी कारण केला खाने से मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है।

आयुर्वेद में भी खास महत्व

आयुर्वेद में भी केले को पौष्टिक और बलवर्धक फल बताया गया है। चरक संहिता में इसे अन्न के समान माना गया है, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है, रक्त को शुद्ध करता है और शारीरिक शक्ति बढ़ाता है।
हालांकि, आयुर्वेद यह भी कहता है कि केला दूध, दही या पानी के साथ नहीं खाना चाहिए, वरना पाचन में गड़बड़ी हो सकती है।

ऊर्जा का बेहतरीन स्रोत

केले में प्राकृतिक शर्करा जैसे ग्लूकोज, फ्रुक्टोज और सुक्रोज होती है, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा देती है।
इसलिए वर्कआउट से पहले या बाद में केला खाना बेहद फायदेमंद माना जाता है। यही वजह है कि खिलाड़ी और जिम करने वाले लोग इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं।

केला है संपूर्ण आहार

कुल मिलाकर, केला एक संपूर्ण आहार है, जो शरीर को ऊर्जा, विटामिन, मिनरल्स और फाइबर एक साथ प्रदान करता है।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।