తెలుగు | Epaper

Health- गाजर-चुकंदर जूस- सेहत, खून और ऊर्जा के लिए पावरफुल नेचुरल ड्रिंक

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Health- गाजर-चुकंदर जूस- सेहत, खून और ऊर्जा के लिए पावरफुल नेचुरल ड्रिंक

नई दिल्ली । आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान दोनों मानते हैं कि अगर गाजर और चुकंदर को एक साथ मिलाकर जूस बनाया जाए, तो शरीर को दोगुना फायदा मिलता है। यह जूस पोषण से भरपूर, स्वाद में लाजवाब और सेहत के लिए अमृत के समान माना जाता है।

आयुर्वेद और विज्ञान की सहमति

आयुर्वेद के मुताबिक यह रस रक्त धातु को पुष्ट करता है, शरीर में ओज बढ़ाता है और पित्त को संतुलित रखने में मदद करता है। आधुनिक शोध भी इसे ‘नेचुरल ब्लड बूस्टर ड्रिंक’ (Natural blood booster drink) के रूप में मानते हैं। इसमें मौजूद बीटा-कैरोटीन, फोलेट, नाइट्रेट और एंटीऑक्सिडेंट शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने, खून की गुणवत्ता सुधारने और विटामिन सी (Vitamin C) के अवशोषण को बढ़ाने में मदद करते हैं। यही कारण है कि यह जूस एनीमिया, थकान और कमजोरी से जूझ रहे लोगों के लिए काफी फायदेमंद होता है।

लिवर डिटॉक्स और स्किन ग्लो

गाजर और चुकंदर का यह संयोजन लिवर (Liver) को डिटॉक्स करने में सहायक माना जाता है। दोनों सब्जियों में मौजूद पोषक तत्व लिवर की कार्यक्षमता को बढ़ाते हैं और शरीर में जमा टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करते हैं। इस जूस में मौजूद विटामिन ए आंखों की रोशनी और त्वचा के स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। चुकंदर के एंटीऑक्सिडेंट त्वचा के रुखेपन को कम करते हैं और चेहरे पर प्राकृतिक निखार लाते हैं। साथ ही यह जूस बालों को पोषण देता है और पूरे शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है।

किन लोगों को बरतनी चाहिए सावधानी

हालांकि, हर व्यक्ति इस जूस को बिना सोच-समझ के नहीं पी सकता। मधुमेह के मरीजों को इसका सेवन सावधानी से करना चाहिए, क्योंकि गाजर और चुकंदर दोनों ही ब्लड शुगर लेवल बढ़ा सकते हैं। जिन लोगों को किडनी स्टोन (पथरी) की समस्या है, उन्हें भी इससे बचना चाहिए, क्योंकि चुकंदर में ऑक्सलेट की मात्रा अधिक होती है। इसी तरह गर्भवती महिलाओं और लो बीपी से परेशान लोगों को इसे नियमित रूप से पीने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लेनी चाहिए।

अन्य पढ़े: अभिषेक की समझदारी भरी पारी पर सुनील गावस्कर ने जताई खुशी

सर्दियों में खास फायदेमंद

कुल मिलाकर गाजर और चुकंदर का रस स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है, लेकिन शरीर की स्थिति को ध्यान में रखते हुए इसका सेवन करना बेहतर होता है। सर्दियों के मौसम में ये दोनों सब्जियां आसानी से उपलब्ध होती हैं और सलाद से लेकर जूस तक कई तरीकों से आहार में शामिल की जा सकती हैं।

Read More :

Health- रीढ़ को मजबूत बनाने के लिए फायदेमंद है मार्जरी आसन

Health- रीढ़ को मजबूत बनाने के लिए फायदेमंद है मार्जरी आसन

Health- दांतों की सेहत के लिए नियमित चेकअप अनिवार्य- विशेषज्ञ

Health- दांतों की सेहत के लिए नियमित चेकअप अनिवार्य- विशेषज्ञ

Health- कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल से लेकर दिल की सुरक्षा तक, बादाम के फायदे

Health- कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल से लेकर दिल की सुरक्षा तक, बादाम के फायदे

Health- पोषक तत्वों से भरपूर कद्दू के बीज, सेहत के लिए वरदान

Health- पोषक तत्वों से भरपूर कद्दू के बीज, सेहत के लिए वरदान

Health- सुबह गुनगुना पानी पीने से मिलते हैं सेहत के कई फायदे

Health- सुबह गुनगुना पानी पीने से मिलते हैं सेहत के कई फायदे

रागी थोपा की आसान रेसिपी

रागी थोपा की आसान रेसिपी

Health- आंतों की सेहत के लिए छाछ का सेवन है बेहद लाभकारी

Health- आंतों की सेहत के लिए छाछ का सेवन है बेहद लाभकारी

Health- पानी की कमी से गाढ़ा होता है खून, हार्ट अटैक-स्टोक का बढ़ता रिस्क

Health- पानी की कमी से गाढ़ा होता है खून, हार्ट अटैक-स्टोक का बढ़ता रिस्क

Health-सुबह उठने के 90 मिनट के भीतर नाश्ता, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल

Health-सुबह उठने के 90 मिनट के भीतर नाश्ता, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल

Health- फास्ट फूड सेहत के लिए गंभीर खतरा

Health- फास्ट फूड सेहत के लिए गंभीर खतरा

Health -सर्पासन, पथरी रोकने में असरदार योगासन

Health -सर्पासन, पथरी रोकने में असरदार योगासन

Health- आयुष के सुपरफूड्स से डायबिटीज पर नियंत्रण संभव

Health- आयुष के सुपरफूड्स से डायबिटीज पर नियंत्रण संभव

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870