తెలుగు | Epaper

Health Tips: इस देसी ड्रिंक से तेजी से घटाएं बढ़ा हुआ वजन

digital
digital
Health Tips: इस देसी ड्रिंक से तेजी से घटाएं बढ़ा हुआ वजन

घंटों जिम में नहीं बहाना पड़ेगा पसीना

वजन कम करना अधिकतर लोगों को काफी मुश्किल होता है। बढ़ा हुआ वजन कई तरह की स्वास्थ्य (Health) समस्याओं की वजह बन सकता है और इसलिए एक हेल्दी वजन बनाए रखना बेहद जरूरी होता है। अमूमन यह देखने में आता है कि वजन कम करने के लिए लोग घंटों जिम में पसीना बहाते हैं, लेकिन फिर भी उन्हें कुछ खास फायदा नहीं होता है। हो सकता है कि आप भी इन दिनों वजन कम करने की जद्दोजहद में जुटे हों, तो ऐसे में आप कुछ देसी ड्रिंक को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं। ये देसी ड्रिंक (Drink) ना केवल पीने में टेस्टी लगती हैं, बल्कि अतिरिक्त चर्बी को भी कम करने में मदद करती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसी ही कुछ देसी ड्रिंक के बारे में बता रहे हैं, जो फैट लॉस में मदद कर सकती हैं-

तुलसी वाली ग्रीन टी

फैट लॉस के लिए आप ग्रीन टी बनाते वक्त उसमें कुछ तुलसी की पत्तियां डालें। यह एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर है और फैट बर्निंग में मदद करती है। साथ ही साथ, तुलसी तनाव कम करती है और इससे भी पेट की चर्बी कम होती है। अगर आप इस टी के साथ-साथ एक्सरसाइज को अपने रूटीन का हिस्सा बनाते हैं तो इससे जिद्दी चर्बी को घटाने में मदद मिल सकती है।

वजन

सौंफ का पानी

सौंफ का पानी पीने में भी टेस्टी होता है और वजन कम करने में मददगार साबित होता है। इसके लिए आप एक छोटा चम्मच सौंफ को गुनगुने पानी में 30 मिनट या रातभर भिगोएं और खाने के बाद पिएं। यह पाचन सुधारता है और एसिडिटी कम करता है। साथ ही साथ, भूख को कंट्रोल करता है। सौंफ का पानी इमोशनल ईटिंग की आदत को भी कम कर सकता है।

हल्दी दूध

फैट लॉस के लिए आप हल्दी दूध का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप लो-फैट दूध में आधा छोटा चम्मच हल्दी और एक चुटकी काली मिर्च मिलाएं। सोने से पहले गुनगुना दूध पिएं। यह एक ऐसी ड्रिंक है, जो नींद के दौरान मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है। साथ ही साथ, इससे पेट की चर्बी भी कम होती है। यह एक्सरसाइज़ के बाद मसल रिकवरी में मददगार है। अच्छी नींद और रिकवरी भी वजन घटाने में बहुत ज़रूरी होते हैं।

Read More : Home Care: बरसाती मौसम में कपड़ों से आती है बदबू तो आज़माएं ये नुस्खा

मीठे तरबूज की पहचान कैसे करें?

मीठे तरबूज की पहचान कैसे करें?

Health- मां और बच्चे की सेहत के लिए जरूरी हैं ये चार पौष्टिक फल

Health- मां और बच्चे की सेहत के लिए जरूरी हैं ये चार पौष्टिक फल

Health-चक्की चालनासन योग रोज करें, सेहत में दिखेगा बड़ा बदलाव

Health-चक्की चालनासन योग रोज करें, सेहत में दिखेगा बड़ा बदलाव

Health- रीढ़ को मजबूत बनाने के लिए फायदेमंद है मार्जरी आसन

Health- रीढ़ को मजबूत बनाने के लिए फायदेमंद है मार्जरी आसन

Health- गाजर-चुकंदर जूस- सेहत, खून और ऊर्जा के लिए पावरफुल नेचुरल ड्रिंक

Health- गाजर-चुकंदर जूस- सेहत, खून और ऊर्जा के लिए पावरफुल नेचुरल ड्रिंक

Health- दांतों की सेहत के लिए नियमित चेकअप अनिवार्य- विशेषज्ञ

Health- दांतों की सेहत के लिए नियमित चेकअप अनिवार्य- विशेषज्ञ

Health- कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल से लेकर दिल की सुरक्षा तक, बादाम के फायदे

Health- कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल से लेकर दिल की सुरक्षा तक, बादाम के फायदे

Health- पोषक तत्वों से भरपूर कद्दू के बीज, सेहत के लिए वरदान

Health- पोषक तत्वों से भरपूर कद्दू के बीज, सेहत के लिए वरदान

Health- सुबह गुनगुना पानी पीने से मिलते हैं सेहत के कई फायदे

Health- सुबह गुनगुना पानी पीने से मिलते हैं सेहत के कई फायदे

रागी थोपा की आसान रेसिपी

रागी थोपा की आसान रेसिपी

Health- आंतों की सेहत के लिए छाछ का सेवन है बेहद लाभकारी

Health- आंतों की सेहत के लिए छाछ का सेवन है बेहद लाभकारी

Health- पानी की कमी से गाढ़ा होता है खून, हार्ट अटैक-स्टोक का बढ़ता रिस्क

Health- पानी की कमी से गाढ़ा होता है खून, हार्ट अटैक-स्टोक का बढ़ता रिस्क

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870