Health- बार-बार मीठा खाने की इच्छा? शरीर के अंदर छिपा हो सकता है असंतुलन

Read Time:  1 min
शरीर
शरीर
FONT SIZE
GET APP

नई दिल्ली । यदि आप अक्सर और लगातार मीठा खाने की तीव्र इच्छा महसूस करते हैं, तो इसे हल्के में लेना सही नहीं है। यह सिर्फ आदत नहीं, बल्कि शरीर के अंदर चल रहे किसी असंतुलन या हार्मोनल गड़बड़ी (Harmonal Gadbadi) का संकेत हो सकता है। आयुर्वेद के अनुसार, बार-बार मीठा खाने की इच्छा शरीर के आंतरिक असंतुलन का परिणाम होती है। यह केवल लालच नहीं, बल्कि शरीर की छिपी जरूरतों या मानसिक तनाव का भी संकेत हो सकती है।

तनाव और थकान बढ़ाते हैं मीठे की चाह

जब शरीर थका हुआ होता है या व्यक्ति अत्यधिक तनाव में रहता है, तब मीठा खाने की इच्छा अधिक प्रबल हो जाती है। मीठा खाने से थोड़ी देर के लिए अच्छा महसूस होता है, लेकिन धीरे-धीरे यह आदत बन जाती है।

बन सकता है नकारात्मक चक्र

नियमित रूप से मीठा खाने की आदत पड़ने पर, न मिलने पर चिड़चिड़ापन, बेचैनी और गुस्सा आने लगता है। यह एक नकारात्मक चक्र पैदा करता है, जो मानसिक और शारीरिक दोनों स्वास्थ्य को प्रभावित करता है।

हार्मोन संतुलन से जुड़ी है भूख

विशेषज्ञों के अनुसार, जब शरीर के हार्मोन संतुलित होते हैं, तो किसी विशेष स्वाद की तीव्र इच्छा नहीं होती। सामान्य भूख केवल भोजन का संकेत देती है, किसी खास चीज की मांग नहीं करती।

वात-पित्त दोष का असंतुलन

आयुर्वेद में इसे वात और पित्त दोष (Pit Dosh) के असंतुलन से जोड़ा गया है। जब ये दोष असंतुलित हो जाते हैं, तो मीठा खाने की इच्छा असामान्य रूप से बढ़ जाती है।

अत्यधिक मीठा खाने के नुकसान

मीठा खाने से शुरुआत में ऊर्जा मिलती है और मन शांत होता है, लेकिन अधिक सेवन से शरीर कमजोर होने लगता है। इससे लंबे समय में कई स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

लो एनर्जी और ब्लड प्रेशर भी कारण

शरीर में ऊर्जा की कमी या लो ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) होने पर भी मीठा खाने की इच्छा बढ़ जाती है, क्योंकि मीठा तुरंत ऊर्जा देता है और रक्त शर्करा स्तर को बढ़ाता है।

पोषक तत्वों की कमी भी जिम्मेदार

मैग्नीशियम जैसे जरूरी खनिज की कमी भी मीठा खाने की बार-बार इच्छा का कारण हो सकती है। यह खनिज रक्त शर्करा को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाता है। अगर आपको बार-बार मीठा खाने का मन करता है, तो हेल्दी विकल्प अपनाएं। गुड़, शहद, मिश्री या ताजे फल बेहतर विकल्प हो सकते हैं।

प्राकृतिक मिठास से करें संतुलन

खजूर और किशमिश जैसे प्राकृतिक मीठे सूखे मेवे अपने पास रखें। ये न केवल आपकी क्रेविंग को शांत करते हैं, बल्कि शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी प्रदान करते हैं।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।