తెలుగు | Epaper

WhatsApp- व्हाट्सएप में जल्द आएंगे कई नए फीचर्स, यूजर्स को मिलेगा बेहतर अनुभव

Anuj Kumar
Anuj Kumar
WhatsApp- व्हाट्सएप में जल्द आएंगे कई नए फीचर्स, यूजर्स को मिलेगा बेहतर अनुभव

सैन फ्रांसिस्को । लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप (WhatsApp) आने वाले समय में अपने यूजर्स के लिए कई नए फीचर्स ला सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी सब्सक्रिप्शन प्लान, ऐप आइकन और थीम कस्टमाइजेशन, क्लोज फ्रेंड्स स्टेटस लिस्ट, पैरेंटल कंट्रोल और प्रोफाइल कवर फोटो (Profile Cover Photo) जैसे कई नए विकल्पों पर काम कर रही है।बताया जा रहा है कि इन फीचर्स की फिलहाल बीटा वर्जन में टेस्टिंग की जा रही है। अगर टेस्टिंग सफल रहती है तो इन्हें धीरे-धीरे सभी यूजर्स के लिए जारी किया जा सकता है।

आ सकता है नया सब्सक्रिप्शन प्लान

रिपोर्ट्स के अनुसार WhatsApp एक नया पेड सब्सक्रिप्शन प्लान शुरू करने की तैयारी में है, जिसे व्हाट्सएप प्लस कहा जा रहा है। इस प्लान के तहत यूजर्स को कुछ अतिरिक्त सुविधाएं मिल सकती हैं। संभावित फीचर्स में क्लाउड स्टोरेज की सुविधा, एक अकाउंट को चार से ज्यादा डिवाइस में लॉगिन करने का विकल्प और कई नई थीम्स शामिल हो सकती हैं। इसके अलावा यूजर्स को ऐप के अलग-अलग आइकन चुनने का विकल्प भी दिया जा सकता है, जिससे वे अपने फोन में ऐप का लुक बदल सकेंगे।

ऐप आइकन और थीम को कर सकेंगे कस्टमाइज

कंपनी एक ऐसे फीचर पर भी काम कर रही है, जिससे यूजर WhatsApp का डिजाइन अपनी पसंद के अनुसार बदल सकेंगे। इस फीचर की मदद से लोग होम स्क्रीन पर दिखने वाले ऐप आइकन का रंग या स्टाइल बदल पाएंगे। इसके साथ ही ऐप के अंदर की थीम को भी कस्टमाइज किया जा सकेगा। यानी चैट स्क्रीन, मेन्यू और अन्य इंटरफेस (Interface) का लुक यूजर अपनी पसंद के अनुसार सेट कर पाएंगे। फिलहाल यह फीचर बीटा वर्जन में टेस्ट किया जा रहा है।

स्टेटस के लिए ‘क्लोज फ्रेंड्स’ फीचर

स्टेटस को ज्यादा प्राइवेट बनाने के लिए कंपनी “क्लोज फ्रेंड्स” फीचर पर भी काम कर रही है। अभी यूजर्स अपने स्टेटस को सभी कॉन्टैक्ट्स के साथ शेयर करते हैं या फिर कुछ लोगों से छिपा देते हैं। नए फीचर के आने के बाद यूजर अपने खास दोस्तों या भरोसेमंद लोगों की अलग लिस्ट बना सकेंगे। इसके बाद जब भी वे स्टेटस पोस्ट करेंगे, वह सिर्फ उसी चुनी हुई लिस्ट में मौजूद लोगों को दिखाई देगा।

बच्चों की सुरक्षा के लिए पैरेंटल कंट्रोल

ऑनलाइन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए WhatsApp पैरेंटल कंट्रोल फीचर पर भी काम कर रहा है। इस फीचर के जरिए माता-पिता बच्चों के अकाउंट की गतिविधियों को बेहतर तरीके से नियंत्रित कर सकेंगे। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फीचर के तहत सेकेंडरी अकाउंट केवल फोन में सेव कॉन्टैक्ट्स को ही मैसेज या कॉल कर पाएगा और उन्हीं से कॉल या मैसेज प्राप्त कर सकेगा। इससे बच्चों के अनजान लोगों से संपर्क करने का जोखिम काफी कम हो सकता है।

अन्य पढ़े: National- वीजा नियमों में ढील, तय समय से ज्यादा रुकने पर नहीं लगेगा जुर्माना

प्रोफाइल में मिलेगा कवर फोटो का विकल्प

भविष्य में यूजर्स को प्रोफाइल कवर फोटो लगाने का विकल्प भी मिल सकता है। इस फीचर के जरिए यूजर अपने प्रोफाइल पर एक बड़ा बैनर फोटो लगा पाएंगे। यह फीचर सोशल मीडिया प्रोफाइल जैसा अनुभव देगा और इससे WhatsApp का प्रोफाइल पेज पहले से ज्यादा आकर्षक नजर आ सकता है। अगर ये सभी फीचर्स लॉन्च होते हैं तो व्हाट्सएप का इस्तेमाल करने का अनुभव पहले से ज्यादा बेहतर, सुरक्षित और पर्सनलाइज्ड हो सकता है।

Read More :

WhatsApp- अब ग्रुप चैट में नहीं होगा फिल्म, वेब सीरीज या लाइव मैच का सस्पेंस खराब

WhatsApp- अब ग्रुप चैट में नहीं होगा फिल्म, वेब सीरीज या लाइव मैच का सस्पेंस खराब

WhatsApp- व्हाट्सएप का नया कमाल, अब नए मेंबर्स भी देख सकेंगे पुरानी ग्रुप चैट

WhatsApp- व्हाट्सएप का नया कमाल, अब नए मेंबर्स भी देख सकेंगे पुरानी ग्रुप चैट

WhatsApp Web-यूजर्स के लिए बड़ी सुविधा, वॉट्सऐप वेब में आएगा कॉलिंग फीचर

WhatsApp Web-यूजर्स के लिए बड़ी सुविधा, वॉट्सऐप वेब में आएगा कॉलिंग फीचर

AI- 2027 तक भारत का एआई टैलेंट बेस होगा दोगुना

AI- 2027 तक भारत का एआई टैलेंट बेस होगा दोगुना

Open AI-ओपनएआई ने लॉन्च किया एआई ब्राउज़र एटल्स

Open AI-ओपनएआई ने लॉन्च किया एआई ब्राउज़र एटल्स

WhatsApp-नया फीचर अब स्टेटस पर सीधे भेज सकेंगे रिएक्शन स्टिकर

WhatsApp-नया फीचर अब स्टेटस पर सीधे भेज सकेंगे रिएक्शन स्टिकर

अब फोटो से वीडियो बनाना संभव-मस्क ने साझा की नई तकनीक की डिटेल्स

अब फोटो से वीडियो बनाना संभव-मस्क ने साझा की नई तकनीक की डिटेल्स

Android 16 आधारित नया अपडेट विवरण

Android 16 आधारित नया अपडेट विवरण

 युवाओं में तेजी से बढ़ रही इंटरनेट की लत, मानसिक स्वास्थ्य पर खतरा

 युवाओं में तेजी से बढ़ रही इंटरनेट की लत, मानसिक स्वास्थ्य पर खतरा

एआई के बढ़ते प्रभाव से आईटी सेक्टर में 50 हजार नौकरियां जोखिम में

एआई के बढ़ते प्रभाव से आईटी सेक्टर में 50 हजार नौकरियां जोखिम में

गूगल एआई में बड़ा अपडेट अब सात नई भारतीय भाषाओं में करेगा काम

गूगल एआई में बड़ा अपडेट अब सात नई भारतीय भाषाओं में करेगा काम

टिकटॉक जैसी फीड वाला ऐप आ रहा

टिकटॉक जैसी फीड वाला ऐप आ रहा

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870