Latest Hindi News : Delhi-दिल्ली एनसीआर में कोहरे के कारण 152 उड़ानें रद्द

Read Time:  1 min
दिल्ली
दिल्ली
FONT SIZE
GET APP

दिल्ली-एनसीआर (Delhi- NCR) में घने कोहरे के कारण हवाई और सड़क यातायात प्रभावित हो गया है। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 152 फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ी हैं और कई उड़ानें देरी से चल रही हैं।

घनी दृश्यता के कारण CAT III ऑपरेशन लागू

एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी (Advisory) जारी की है। कम दृश्यता के चलते CAT III ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है, जिससे फ्लाइट्स की टेकऑफ और लैंडिंग में देरी हो सकती है। यात्रियों से अपील की गई है कि एयरपोर्ट (Airport) के लिए निकलने से पहले अपनी एयरलाइन से उड़ान की स्थिति की पुष्टि करें। ऑन-ग्राउंड टीमें यात्रियों की मदद के लिए तैनात हैं।

इंडिगो ने भी जारी की चेतावनी

इंडिगो एयरलाइंस ने यात्रियों को सोशल मीडिया पर अलर्ट किया है कि रांची, पटना और वाराणसी में कोहरे और कम विजिबिलिटी के कारण फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित हो सकता है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी फ्लाइट टाइमिंग के लिए वेबसाइट और मोबाइल ऐप चेक करते रहें।

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि तापमान में गिरावट के चलते अगले कुछ दिनों तक उत्तर भारत के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रह सकता है। इसका असर हवाई, सड़क और रेल यातायात पर भी पड़ सकता है। यात्रियों को सतर्क रहने और वैकल्पिक यात्रा योजनाएं तैयार रखने की सलाह दी गई है।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।