मुम्बई । इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की ओर से शानदार प्रदर्शन कर रहे 15 साल के उभरते हुए बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का लक्ष्य सीनियर टीम से विश्वकप खेलना है। वैभव ने पिछले माह अपना 15वां जन्मदिन मनाया और इसी के साथ वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के लिए योग्य हो गए हैं। उन्हें आईपीएल के बाद जून में आयरलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली सीरीज में चयनकर्ता अवसर दे सकते हैं।
आक्रामक बल्लेबाजी है पहचान
वैभव का कहना है कि उन्हें आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी पसंद है। उनका कहना है कि वह हावी होकर खेलना चाहते हैं जिससे कि जब तक वो मैदान पर रहें विरोधी टीम पर दबाव बना रहे। उनका लक्ष्य प्रभावशाली प्रदर्शन कर मैच जीतना है।
अन्य पढ़े: Apple new CEO : एप्पल का नया सीईओ जॉन टर्नस
सीनियर टीम से वर्ल्ड कप खेलने का सपना
उन्होंने कहा कि जब तक वह क्रीज पर रहेंगे, तब तक दबदबा बनाए रखेंगे और उन्हें भरोसा है कि इस प्रकार से मैच विपक्षी टीम से छीन लेंगे। उन्होंने कहा, “अभी मुझे सीनियर टीम (Senior Team) से विश्व कप खेलना है। हर खिलाड़ी का सपना होता है कि वह सीनियर टीम के लिए खेले और देश को जीत दिलाए। मेरा भी यही लक्ष्य है।”
आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन
अब तक वैभव ने आईपीएल 2026 में छह पारियों में 246 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतक और 78 रन की सर्वश्रेष्ठ पारी शामिल है। उनका औसत 41 है और स्ट्राइक रेट 236.54 है। कुल मिलाकर आईपीएल में उन्होंने 13 मैचों में 498 रन बनाए हैं, औसत 38.30 और स्ट्राइक रेट 220.35 है। इसमें एक शतक और तीन अर्धशतक के साथ 101 रन की व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ पारी भी शामिल है।
Read More :