Bihar: कांवरियों से भरी पिकअप को हाइवा ने मारी टक्कर, 2 की मौत, 12 घायल

Read Time:  1 min
पिकअप
पिकअप
FONT SIZE
GET APP

सावन का महीना चल रहा है. ऐसे में देवघर जाने के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ रहा. इस बीच दर्दनाक खबर पटना से आ गई है जहां, कांवरियों से भरी पिकअप पलट गई. दरअसल, एक तेज रफ्तार हाइवा ने पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई.

मौकामा थाना क्षेत्र की घटना

यह घटना मोकामा थाना क्षेत्र अंतर्गत मोड़ के पास फोरलेन पर हुई. दुर्घटना में पिकअप पलटने से एक महिला कांवरिया की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. तो वहीं, एक पुरुष कांवरिया ने अस्पताल जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया. हादसे में 12 से अधिक कांवरिया घायल भी हो गये. मोकामा थाने की पुलिस ने सभी घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया.

बलिया से देवघर जा रही थी पिकअप

जानकारी के मुताबिक, कांवरियों से भरी पिकअप उत्तर प्रदेश के बलिया से देवघर जा रही थी. लेकिन, रास्ते में यह बड़ा हादसा हो गया. जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंची. सभी कांवरिया बलिया जिले के नरही थाना क्षेत्र तेतारपुर के निवासी हैं.

भागने में सफल रहा हाइवा

इधर, घायलों के परिजनों ने बताया कि, पिकअप में 26 लोग सवार थे. जिनमें रेखा देवी (45 वर्ष) और हरेन्द्र राजभर (60 वर्ष) की मौत हो गई. सात लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर पटना रेफर कर दिया गया. वहीं, हाइवा भागने में सफल रहा.

Read more : Aadhar कार्ड में शामिल होगा ब्लड ग्रुप? आखिर क्यों और किसने उठाई मांग

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।