తెలుగు | Epaper

Kota : कोटा में 50 फीट ऊंचाई से गिरा युवक, मौत

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Kota : कोटा में 50 फीट ऊंचाई से गिरा युवक, मौत
  • कोटा (kota) में गैपरनाथ पिकनिक स्पॉट पर दोस्तों (Friends) के साथ घूमने गया युवक हादसे का शिकार हो गया। वह करीब 50 फीट ऊंचाई से नीचे गिर गया। घायल हालत में उसे हॉस्पिटल लाया गया। उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना रविवार शाम आरकेपुरम थाना क्षेत्र के गेपरनाथ की है। युवक अर्जुन कहार (19) कैथून का रहने वाला था। अपने 5 दोस्तों के साथ गेपरनाथ मंदिर में घूमने गया था।

दोस्त ने बताया- उसी की जिद पर जाने के लिए तैयार हुए थे

दोस्त सूरज ने बताया कि रविवार दोपहर में अर्जुन गेपरनाथ जाने की जिद कर रहा था। उसकी जिद पर गेपरनाथ जाने को तैयार हुए। दशरथ, अर्जुन के साथ बाइक पर कोटा Kota के गेपरनाथ आए। हमारे साथ रानपुर से दिनेश,विकास, शानू भी साथ हो लिए। गेपरनाथ में नीचे जाने का रास्ता बंद है। हम जुगाड़ वांले (पत्थरों से होते हुए) रास्ते से नीचे उतर रहे थे।

अर्जुन के हाथ मे मोबाइल था। वो वीडियो बना रहा था। उसी समय उसका पैर फिसल गया। और वो 50-60 फीट ऊंचाई से गिर गया। मुंह के बल गिरने से उसे चोट लगी। हमने नीचे जाकर उसे संभाला। उसकी सांस चल रही थी। उसने पानी मांगा। हमने ऊपर आकर पुलिस को सूचना दी। करीब 45 मिनट वाद उसे हॉस्पिटल लेकर रवाना हुए। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

12वीं का स्टूडेंट था अर्जुन

कहार समाज के युवा प्रदेश अध्यक्ष कुंजबिहारी ने बताया कि अर्जुन दो भाइयों में बड़ा था। 12 वीं में पढ़ाई करता था। अभी मेडिकल शॉप पर काम करता था। वो 5 दोस्तों के साथ घूमने गया था। दोस्तों ने बताया कि रील बनाते समय उसका पैर फिसल गया। वो 50-60 फीट ऊंचाई से गिर गया।

परिजन को शाम 6 बजे करीब घटना का पता लगा। परिजन कोटा न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में आए। अर्जुन का मोबाइल ठीक होने पर घटना के कारणों का पता लगेगा। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। सालभर पहले उसके साथ किसी ने मारपीट की थी।अभी परिजनों ने शिकायत नही दी। सुबह पोस्टमॉर्टम होगा।

Read Also: Rajasthan : 1800 करोड़ की ठगी… कॉलेज छात्रों को बनाया शिकार

लातूर में बीजेपी को झटका! देशमुख बयान बने वजह?

लातूर में बीजेपी को झटका! देशमुख बयान बने वजह?

छिंदवाड़ा में 2.5 साल की मासूम की हत्या का खुलासा

छिंदवाड़ा में 2.5 साल की मासूम की हत्या का खुलासा

दो सहेलियों की शादी ने मचाया हड़कंप

दो सहेलियों की शादी ने मचाया हड़कंप

फतेहपुर में एक ही परिवार की 5 महिलाओं की अर्थी उठी

फतेहपुर में एक ही परिवार की 5 महिलाओं की अर्थी उठी

मुंबई में सत्ता परिवर्तन की आहट

मुंबई में सत्ता परिवर्तन की आहट

हाथी ने समझा खाना, निकला जिंदा देसी बम

हाथी ने समझा खाना, निकला जिंदा देसी बम

Delhi- महाभियोग मामले में सुप्रीम कोर्ट से जस्टिस यशवंत वर्मा की याचिका खारिज

Delhi- महाभियोग मामले में सुप्रीम कोर्ट से जस्टिस यशवंत वर्मा की याचिका खारिज

National- स्टार्टअप्स- देश की अर्थव्यवस्था और समाज के विकास के प्रमुख इंजन- मोदी

National- स्टार्टअप्स- देश की अर्थव्यवस्था और समाज के विकास के प्रमुख इंजन- मोदी

Uttarakhand- हरिद्वार में गैर-हिंदुओं के लिए हरकी पैड़ी में प्रवेश वर्जित

Uttarakhand- हरिद्वार में गैर-हिंदुओं के लिए हरकी पैड़ी में प्रवेश वर्जित

National- केंद्र सरकार मनरेगा के बाद अब शिक्षा और खाद्य कानूनों पर करेगी मंथन

National- केंद्र सरकार मनरेगा के बाद अब शिक्षा और खाद्य कानूनों पर करेगी मंथन

West Bengal-कोर्ट के फैसले पर सियासत गरमाई, बीजेपी का ममता बनर्जी पर हमला

West Bengal-कोर्ट के फैसले पर सियासत गरमाई, बीजेपी का ममता बनर्जी पर हमला

Bihar- जमीन विवादों पर लगेगी लगाम, बिहार में 26 जनवरी भूमि मापी महाअभियान शुरू

Bihar- जमीन विवादों पर लगेगी लगाम, बिहार में 26 जनवरी भूमि मापी महाअभियान शुरू

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870