తెలుగు | Epaper

Ahmedabad Plane Crash : लंदन से चकोतरा खाने भारत आए थे रमेश, नहीं लौट पाए विदेश

digital
digital
Ahmedabad Plane Crash : लंदन से चकोतरा खाने भारत आए थे रमेश, नहीं लौट पाए विदेश

ब्रिटिश नागरिकता हासिल कर चुके थे रमेश चंद्र पटेल

गुजरात के रमेश चंद्र पटेल भले ही ब्रिटिश नागरिकता हासिल कर चुके थे, पर जड़ों से गहरा जुड़ाव था। वह हर साल अपना कुछ वक्त बिताने गृह राज्य गुजरात आते थे। इस बार परिवार ने काफी रोका, लेकिन पसंदीदा फल जंबूरा (चकोतरा) खाने के लिए भारत खिंचे चले आए और लौटते समय विमान हादसे के शिकार बन गए। उनका अंतिम संस्कार करने के लिए उनका परिवार भारत पहुंच चुका है।

भारत से बहुत प्यार करते थे रमेश

पिता की मौत से व्यथित बेटी प्रीति पांड्या ने कहा कि उनके पिता भारत से बहुत प्यार करते थे। शायद इसीलिए उनकी मौत भी अपने देश की धरती पर हुई। रमेश पटेल का यहां अपना एक घर है और वह हर साल अपनी पत्नी के साथ करीब छह सप्ताह यहीं बिताते थे। रमेश पटेल की बहू काजल ने कहा कि वह महज एक हफ्ते की यात्रा पर आए थे। किसी ने सोचा नहीं था कि वह लौटकर नहीं आएंगे।

मुआवजा किसी की जान वापस नहीं ला सकता

एअर इंडिया की तरफ से मृतकों के परिजनों को एक करोड़ रुपये के मुआवजे पर प्रीति पंड्या ने कहा, मुआवजा उन्हें वापस नहीं लाएगा। प्रीति व उनके परिवार ने कहा कि वे एअर इंडिया के विमान से सफर नहीं करेंगे। प्रीति ने बताया कि मंगलवार को पापा ने वीडियो कॉल किया था, पर मैं बात नहीं कर पाई। थोड़ा व्यस्त थी तो सोचा कि मैं बाद में कॉल करूंगी। लेकिन वह मौका ही नहीं आया था।

रमेश

रमेश महादेव की वीडियो कॉल पर माता-पिता से आखिरी बातचीत

रमेश महादेव पवार ने इस हादसे में अपने माता-पिता दोनों को गंवा दिया है। उन्होंने बताया कि वह अपने माता-पिता महादेव पवार और आशा एम पवार को छोड़ने के लिए एयरपोर्ट गए थे। उन्होंने बताया, हमने उन्हें एयरपोर्ट पर उतारा। फिर वीडियो कॉल के जरिये संपर्क किया। अब यही बातचीत हमारी आखिरी याद बनकर रह गई है। हम उन्हें छोड़कर घर पहुंचे ही थे कि हादसे की खबर मिली।

रिश्वत मामले में सजा घटाई गई

रिश्वत मामले में सजा घटाई गई

iQOO Z11x 5G लॉन्च, कीमत और फीचर्स

iQOO Z11x 5G लॉन्च, कीमत और फीचर्स

टैबलेट के फीचर्स और कीमत

टैबलेट के फीचर्स और कीमत

आधी रात ट्रांसफर पर ममता का गुस्सा

आधी रात ट्रांसफर पर ममता का गुस्सा

Bihar- अनंत सिंह नहीं लड़ेंगे चुनाव, पार्टी अब किसे उतारेगी मैदान में ?

Bihar- अनंत सिंह नहीं लड़ेंगे चुनाव, पार्टी अब किसे उतारेगी मैदान में ?

Bihar- नीतीश कुमार फिर निकलेंगे समृद्धि यात्रा पर, राज्यसभा चुनाव के बीच किया ऐलान

Bihar- नीतीश कुमार फिर निकलेंगे समृद्धि यात्रा पर, राज्यसभा चुनाव के बीच किया ऐलान

Rajya Sabha Election- ओडिशा में विधायकों में झड़प, बिहार में 3 कांग्रेस विधायक रहे गायब

Rajya Sabha Election- ओडिशा में विधायकों में झड़प, बिहार में 3 कांग्रेस विधायक रहे गायब

Bihar- राज्यसभा मतदान के बीच सीएम नीतीश का औचक निरीक्षण, पटना समाहरणालय पहुंचे

Bihar- राज्यसभा मतदान के बीच सीएम नीतीश का औचक निरीक्षण, पटना समाहरणालय पहुंचे

Rajya Sabha- कांग्रेस का आरोप-राज्यसभा चुनाव में विधायकों को 5-5 करोड़ का ऑफर

Rajya Sabha- कांग्रेस का आरोप-राज्यसभा चुनाव में विधायकों को 5-5 करोड़ का ऑफर

West Bengal- चुनाव से पहले आयोग का बड़ा फैसला, बंगाल की मुख्य सचिव नंदिनी हटाईं गईं

West Bengal- चुनाव से पहले आयोग का बड़ा फैसला, बंगाल की मुख्य सचिव नंदिनी हटाईं गईं

Rajya Sabha- राज्यसभा चुनाव की वोटिंग शुरू बिहार, ओडिशा और हरियाणा में सियासी जंग

Rajya Sabha- राज्यसभा चुनाव की वोटिंग शुरू बिहार, ओडिशा और हरियाणा में सियासी जंग

Rajya Sabha Election- जेल से विधानसभा पहुंचे अनंत सिंह, वोट डालकर दिखाया जीत का इशारा

Rajya Sabha Election- जेल से विधानसभा पहुंचे अनंत सिंह, वोट डालकर दिखाया जीत का इशारा

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870