Mumbai- अजित पवार विमान हादसा, लियरजेट का ब्लैक बॉक्स बरामद

Read Time:  1 min
Ajit Pawar death news
Ajit Pawar death news
FONT SIZE
GET APP

मुंबई,। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार (Ajit Pawar) के विमान हादसे को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार लियरजेट विमान का ब्लैक बॉक्स जांच एजेंसियों ने बरामद कर लिया है।

हादसे में पांच लोगों की मौत

गौरतलब है कि भीषण विमान हादसे में अजित पवार समेत विमान में सवार कुल पांच लोगों की मौत हो गई थी। इस दुखद घटना से पूरे देश में शोक की लहर फैल गई है।

ब्लैक बॉक्स में दर्ज हैं अहम जानकारियां

जानकारी के अनुसार विमान से बरामद किया गया यह ब्लैक बॉक्स दो अहम हिस्सों—फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (FDR) और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (CVR) से मिलकर बना है। जांच अधिकारियों का कहना है कि इन दोनों रिकॉर्डर्स का तकनीकी विश्लेषण करने के बाद ही दुर्घटना के असली कारणों का पता चल सकेगा।

आखिरी पलों का खुलासा करेगा ब्लैक बॉक्स

सूत्रों के मुताबिक ब्लैक बॉक्स से उड़ान के आखिरी पलों की जानकारी मिलेगी। इससे विमान की गति, ऊंचाई, तकनीकी स्थिति और कॉकपिट में पायलटों के बीच हुई बातचीत का खुलासा हो सकेगा। माना जा रहा है कि इससे हादसे से जुड़े कई सवालों के जवाब मिल सकते हैं।

अन्य पढ़े: Andhra Pradesh : नेशनल हाईवे पर दो ट्रक की टक्कर, लगी आग

रिपोर्ट के बाद सामने आएगी सच्चाई

यहां बताते चलें कि लियरजेट विमान बुधवार सुबह हादसे का शिकार हुआ था। जांच एजेंसियों का कहना है कि ब्लैक बॉक्स की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे की असली वजहों से पर्दा उठ पाएगा।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।