सरकार ने जानबूझकर रद्द की है अब्बास अंसारी की सदस्यता : अखिलेश यादव
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अब्बास अंसारी की सदस्यता रद्द होने को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने जानबूझकर उनकी सदस्यता रद्द की है। सरकार में बैठे लोग हमारे खिलाफ न जाने क्या-क्या बोलते रहते हैं। उनकी सदस्यता तो नहीं जाती है। सिर्फ समाजवादियों नेताओं की ही सदस्यता रद्द की जा रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि ऐसा लगता है कि जाति के आधार पर फैसले हो रहे हैं। कुछ जजों को इसीलिए नियुक्त किया जा रहा है। अखिलेश यादव शुक्रवार को लखनऊ में सपा मुख्यालय में मीडिया को संबोधित कर रहे थे।बता दें कि हेट स्पीच केस में सजा के एलान के बाद यूपी के मऊ से सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी की विधायकी खत्म हो गई है।
हम पंचायत चुनाव के लिए तैयार : अखिलेश यादव
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने उनकी सीट को रिक्त घोषित कर दिया है। इसके लिए रविवार को छुट्टी के दिन सचिवालय खोला गया था। चुनाव आयोग को इसकी सूचना भेज दी गई थी। अब इस विधानसभा सीट के उपचुनाव पर सबकी नजर है। अखिलेश यादव ने कहा कि हम पंचायत चुनाव के लिए तैयार हैं। इन चुनाव में और 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग इन चुनाव में जीत के लिए गड़बड़ी कर सकते हैं। ऐसे में इन लोगों पर नजर रखने की जरूरत है।
पुलिस-प्रशासन से राजनीतिक दबाव में कराया जा रहा काम
उन्होंने कहा कि यूपी में पुलिस-प्रशासन से राजनीतिक दबाव में काम कराया जा रहा है। झूठे मुकदमे लगाकर सपा कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। 2027 में सपा सरकार आने पर सही ढंग से जातीय जनगणना हो सकेगी। भाजपा ने मंडी बर्बाद कर दी। गेहूं, धान, मूंगफली आदि किसी फसल की खरीद नहीं हो रही है। किसानों को खरीद केंद्रों पर परेशान किया जाता है। बिजली व्यवस्था भी खराब है।
- PM Modi- 24 घंटे में दूसरी बार पीएम मोदी की अपील, कहा- सोना खरीदने से बचें और तेल की खपत घटाएं
- Canada Alberta : क्या टूट जाएगा कनाडा, अल्बर्टा में अलग देश की मांग
- IPS Riti Raj : बंडी भगीरथ केस की जांच कर रहीं डीसीपी ऋतिराज कौन?
- POCSO Act India : पॉक्सो मामले में बेल क्यों मुश्किल होती है, जानिए
- Telangana Political : बंडी संजय ने गलती की, मंत्री पोन्नम का बड़ा बयान