Sensex : सेंसेक्स में भारी गिरावट, 1,313 अंक टूटकर 76,015 पर बंद

Read Time:  1 min
सेंसेक्स
सेंसेक्स
FONT SIZE
GET APP

निफ्टी भी 360 अंक टूटा

मुंबई : भारतीय शेयर बाजार में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली। BSE Sensex 1,313 अंक लुढ़ककर 76,015 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं Nifty 50 में भी तेज बिकवाली देखने को मिली।

बाजार में गिरावट के मुख्य कारण

  • वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेत
  • विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली
  • आईटी और बैंकिंग शेयरों में दबाव
  • अमेरिकी बाजारों की कमजोरी का असर

शेयर बाजार में आज यानी 11 मई को गिरावट रही। (Sensex) सेंसेक्स 1,313 अंक की गिरावट के साथ 76,015 पर बंद हुआ। निफ्टी (Nifty) में भी 360 अंक की गिरावट रही, ये 23,815 पर बंद हुआ। आज ऑटो, बैंकिंग, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और रियल्टी शेयर्स में ज्यादा गिरावट रही।

बाजार गिरने की 3 मुख्य वजहें

  1. ईरान-इजराइल युद्ध से सप्लाई चेन बिगड़ने का डर।
  2. कच्चे तेल के दाम बढ़ने से भारत का इंपोर्ट बिल और महंगाई बढ़ेगी।
  3. एशियाई बाजारों में गिरावट का असर भारत पर।

अन्य पढ़े: Copper Return : भारत में सोना और तांबा उत्पादन की स्थिति

एशियाई बाजार में मिलाजुला कारोबार रहा

इंडेक्सलेवलपॉइंट चेंजपरसेंट चेंज
कोस्पी (साउथ कोरिया)7822+324+4.32%
निक्केई (जापान)62418-296-0.47%
हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग)26407-13-0.05%

विदेशी निवेशकों ने बीते 7 दिनों में 13,908 करोड़ रुपए के शेयर बेचे

कैटेगरीलेटेस्टबीते 7 दिनबीते 30 दिन
DII6,74816,62936,474
FII/FPI-4,111-13,908-42,235

नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं।

शुक्रवार को बाजार में रही थी गिरावट

इससे पहले 8 मई को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 516 अंक की गिरावट के साथ 77,328 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 150 अंकों की गिरावट रही, ये 24,176 पर बंद हुआ था।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।