मुख्य बातें: –
- युद्ध जल्द खत्म होने का किया दावा
- तेल कीमतों में गिरावट की जताई संभावना
- खाड़ी देशों की अपील पर टला अमेरिकी हमला
अमेरिका के राष्ट्रपति (Donald Trump) ने दावा किया है कि ईरान समझौते के लिए बेहद उत्सुक है और मौजूदा संघर्ष जल्द समाप्त हो सकता है। मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रंप ने कहा कि दुनिया में तेल की आपूर्ति काफी अधिक है, जिसके चलते आने वाले समय में वैश्विक तेल कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिलेगी।
‘युद्ध को बहुत जल्दी खत्म कर देंगे’
ट्रंप ने कहा, “दुनिया में इतना ज्यादा तेल मौजूद है कि कीमतें तेजी से नीचे आएंगी। हम इस युद्ध को बहुत जल्दी खत्म कर देंगे। ईरान समझौता करना चाहता है।” उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका और ईरान (America and Iran) के बीच शांति समझौते को लेकर बातचीत जारी है और मध्य पूर्व में तनाव बना हुआ है।
कांग्रेस की मंजूरी के बिना सैन्य कार्रवाई नहीं
प्रस्ताव में कहा गया है कि अमेरिका ईरान के खिलाफ किसी भी सैन्य कार्रवाई में तब तक शामिल न हो, जब तक कांग्रेस इसकी औपचारिक अनुमति न दे। मतदान के दौरान चार रिपब्लिकन सांसदों ने भी डेमोक्रेट सांसदों का समर्थन किया।कैलिफोर्निया से डेमोक्रेट सांसद (Adam Schiff) ने कहा कि सीनेट ने ‘असंवैधानिक युद्ध’ को रोकने के लिए यह कदम उठाया है। वहीं सीनेटर Bernie Sanders ने कहा कि अमेरिकी जनता अब ‘अनंत युद्धों’ पर अरबों डॉलर खर्च नहीं करना चाहती।

खाड़ी देशों की अपील पर टला हमला
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर बताया कि Tamim bin Hamad Al Thani, Mohammed bin Salman और Mohamed bin Zayed Al Nahyan ने उनसे ईरान पर प्रस्तावित हमला रोकने की अपील की थी।ट्रंप के अनुसार, अमेरिका ने मंगलवार को ईरान पर सैन्य हमला करने की योजना बनाई थी, लेकिन खाड़ी देशों के नेताओं की अपील और जारी वार्ताओं को देखते हुए इसे फिलहाल टाल दिया गया। हालांकि उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका किसी भी समय बड़े पैमाने पर कार्रवाई कर सकता है।
Read Also : Weather- गर्मी का कहर : दिल्ली-यूपी में तापमान 45 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
परमाणु हथियार नहीं रखने की शर्त
ट्रंप ने कहा कि संभावित समझौते की सबसे अहम शर्त यह होगी कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होंगे। उन्होंने अमेरिकी रक्षा मंत्री Pete Hegseth, ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल Daniel Caine और सेना को हर स्थिति के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।
Read More :