Assam- असम में वोटिंग के बीच सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने की पूजा, लोगों से मतदान की अपील

Read Time:  1 min
सीएम हिमंत बिस्वा सरमा
सीएम हिमंत बिस्वा सरमा
FONT SIZE
GET APP

गुवाहाटी। असम विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। 126 सीटों पर हो रहे इस चुनाव में मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी बीच मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (CM Himant Biswa Sarma) ने मतदान से पहले अपने आवास पर पूजा-अर्चना कर राज्य की खुशहाली और चुनाव की सफलता के लिए भगवान से आशीर्वाद मांगा।

मतदान से पहले सीएम ने की पूजा

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने घर पर विशेष पूजा की और इसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (Social Media Platform X) पर साझा किया। उन्होंने लिखा कि “प्रभु का आशीर्वाद और जनता के विश्वास के साथ हम असम के उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ रहे हैं।”

मतदाताओं से की बड़ी संख्या में वोट करने की अपील

सीएम सरमा ने लोगों से लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि हर वोट महत्वपूर्ण है और यह असम के बेहतर भविष्य के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने खासतौर पर लोगों से घरों से निकलकर मतदान करने का आग्रह किया।

126 सीटों पर 722 उम्मीदवार मैदान में

असम विधानसभा की सभी 126 सीटों पर मतदान हो रहा है, जहां 722 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें 59 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं। इस चुनाव में प्रमुख चेहरों में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, कांग्रेस नेता गौरव गोगोई, विपक्ष के नेता देबब्रत सैकिया, एआईयूडीएफ (AIDUF) प्रमुख बदरुद्दीन अजमल, रायजोर दल के नेता अखिल गोगोई और एजेपी अध्यक्ष लुरिनज्योति गोगोई शामिल हैं।

कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण मतदान

राज्यभर में 31,490 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटिंग हो रही है। सुबह से ही कई मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखी गईं, जो मतदाताओं के उत्साह को दर्शाती हैं। लगभग 2.5 करोड़ मतदाता इस चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

Read Also : Iran closes hormuz strait : ईरान ने बंद किया हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य

सत्ता बरकरार रखने और वापसी की जंग

यह चुनाव भाजपा के लिए सत्ता बनाए रखने की चुनौती है, जबकि कांग्रेस एक बार फिर सरकार में वापसी की उम्मीद कर रही है। 2023 में हुए परिसीमन के बाद यह पहला विधानसभा चुनाव है, इसलिए इसके नतीजे राजनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।