Bihar SVU Raid : रिशु श्री के ठिकानों पर छापा, टेंडर घोटाले की जांच तेज

Read Time:  1 min
Picture outside Rishu Shri's residence
Picture outside Rishu Shri's residence
FONT SIZE
GET APP

मुख्य बातें: 

  • सरकारी टेंडर में हेरफेर का आरोप
  • पटना स्थित आवास पर छापेमारी जारी
  • डिजिटल रिकॉर्ड्स और वित्तीय दस्तावेज खंगाले जा रहे

पटना। विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने सरकारी निविदा प्रक्रिया में कथित गड़बड़ी और आर्थिक अनियमितताओं के मामले में रिशु श्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की है। जांच एजेंसी ने पटना स्थित उनके आवासीय परिसर में छापेमारी की, जहां डिजिटल रिकॉर्ड्स, वित्तीय दस्तावेज और अन्य अहम सबूत खंगाले जा रहे हैं।

सरकारी टेंडर में हेरफेर का आरोप

जांच एजेंसियों के मुताबिक, आरोप है कि अभियुक्त ने सरकारी टेंडर प्रक्रिया में हेरफेर कर अपनी कंपनी को अनुचित लाभ पहुंचाया। इससे राज्य सरकार को राजस्व का नुकसान हुआ।मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (P.C. Act 1988), Official Secrets Act और भारतीय न्याय संहिता (BNS 2023) की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

ED की जांच के बाद तेज हुई कार्रवाई

सूत्रों के अनुसार, इस प्रकरण में पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी जांच की थी। इसके बाद P.C. Act के तहत विस्तृत जांच की अनुशंसा की गई थी।इसी आधार पर विशेष निगरानी इकाई ने कार्रवाई तेज करते हुए विशेष न्यायाधीश, निगरानी पटना से तलाशी वारंट प्राप्त किया। वारंट मिलने के बाद पटना स्थित ठिकानों पर रेड शुरू की गई।

डिजिटल रिकॉर्ड्स और लेनदेन की जांच

छापेमारी के दौरान जांच टीम डॉक्यूमेंट्स, डिजिटल डिवाइस और वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड्स की गहन जांच कर रही है।अधिकारियों की कई टीमें अलग-अलग पहलुओं पर सबूत जुटाने में लगी हैं। जांच एजेंसियां आरोपी से जुड़ी कंपनी Reliable Infra Services Pvt. Ltd. के दस्तावेजों और परिसरों की भी पड़ताल कर सकती हैं।

Read Also : CBSE Re-evaluation 2026: हर चौथे छात्र ने मांगी Answer Sheet, कॉपी चेकिंग पर उठे बड़े सवाल

जांच पूरी होने के बाद होगा बड़ा खुलासा

प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, जांच पूरी होने के बाद पूरे मामले में विस्तृत खुलासा और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल एजेंसियां मामले को गंभीरता से लेकर सबूत जुटाने में लगी हुई हैं।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।