Aviation:एयर इंडिया की उत्तर अमेरिकी यात्रा के लिए नई दिशा

Read Time:  1 min
FONT SIZE
GET APP

पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र बंद होने से बढ़ा खर्च

 एयर इंडिया पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण बढ़े खर्च को कम करने के लिए दिल्ली से उत्तरी अमेरिका जाने वाली उड़ानों में भारत के किसी शहर में टेक्निकल स्टॉप जोड़ने जैसे विकल्पों पर विचार कर रही है। अभी यूरोप के शहरों में स्टॉप के कारण उड़ानें लंबी हो रही हैं और खर्च बढ़ रहा है।

एयर इंडिया दिल्ली से उत्तर अमेरिका जाने वाली उड़ानों के लिए कई विकल्पों पर विचार कर रही है। इसमें एक विकल्प यह है कि उड़ानों के मार्ग में भारत के किसी शहर में टेक्निकल स्टॉप रखा जाए, ताकि पाकिस्तान की ओर से हवाई क्षेत्र बंद किए जाने के कारण बढ़े ऑपरेशनल खर्च को कम किया जा सके। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

अभी टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया हर हफ्ते उत्तर अमेरिकी गंतव्यों के लिए 71 उड़ानें संचालित करती है और इनमें से 54 उड़ाने राष्ट्रीय राजधानी से संचालित होती हैं। एयरलाइन अमेरिका के शिकागो, न्यूयॉर्क, वॉशिंगटन, सैन फ्रांसिस्को, न्यूवार्क और कनाडा के टोरंटो और वैंकूवर के लिए उड़ान भरती है। 

एयर इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) कैंपबेल विल्सन ने शुक्रवार को अपने संदेश में कहा कि कई नेटवर्क से जुड़ी घटनाएं हुई हैं और एयरलाइन ने हाल ही में हवाई क्षेत्र प्रतिबंधों के जवाब में अपने यूरोप और अमेरिका के कुछ मार्गों को समायोजित किया है। साथ ही कुछ तकनीकी स्टॉप भी जोड़े हैं। 

पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत की ओर से पाकिस्तान के खिलाफ कई रणनीतिक कदम उठाए गए। जिसके बाद पाकिस्तान ने 24 अप्रैल को भारतीय एयरलाइनों को अपने हवाई क्षेत्र का उपयोग करने से रोक दिया।

Read more:एयर इंडिया एक्सप्रेस के पायलट को हार्ट अटैक से मौत

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।