22 जनवरी को बालक राम की हो चुकी है प्राण प्रतिष्ठा
राम मंदिर के भूतल तल पर रामलला के रूप में बालक राम की प्राण-प्रतिष्ठा पिछले साल 22 जनवरी को हो चुकी है। अब प्रथम तल पर राजा राम के रूप में उनके दरबार की प्रतिष्ठा गुरुवार को होगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भगवान के विग्रह का नेत्रोन्मिलन कर आरती उतारेंगे। अभिजित मुहूर्त में पूर्वाह्न 11.30 बजे से मध्याह्न 12 बजे के मध्य प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी।
गंगा दशहरा के पर्व पर निकाला गया यह मुहूर्त बहुत ही शुभ
कोषाध्यक्ष महंत गोविंद देव गिरि ने कहा कि गंगा दशहरा के पर्व पर निकाला गया यह मुहूर्त बहुत ही शुभ है। उन्होंने कहा कि यह भी सुखद संयोग है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का इसी दिन जन्म दिवस भी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपने जन्म दिवस के अवसर पर Raja Ram की प्रतिष्ठा के अनुष्ठान में हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि Ram दरबार का श्रीविग्रह कहने के लिए मकराना के खदान से लिया गया मार्बल है लेकिन यह विशेष प्रकार का पाषाण खंड है।
समय के साथ बढ़ती जाएगी दिव्य विग्रह की चमक
इससे निर्मित भगवान के दिव्य विग्रह में समय के साथ चमक बढ़ती जाएगी। उन्होंने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा में अलग-अलग आठ मंदिरों के साथ एक को छोड़कर सम्पूर्ण शिखर व द्वारों की भी प्रतिष्ठा हो जाएगी। उन्होंने बताया कि शेषावतार मंदिर के शिखर के अलावा सभी मंदिरों के शिखर ध्वजारोहण दीपावली के बाद निर्धारित मुहूर्त में किया जाएगा।
राजा राम की प्रतिष्ठा से आएगी सुख-शांति और समृद्धि
गिरि का कहना है कि विश्व में मुगल आक्रांताओं के द्वारा ध्वस्त किए गए पहले मंदिर के रूप में राम मंदिर का पुनर्निर्माण हुआ है। यह सनातन धर्मावलंबियों के लिए गौरव का विषय है। राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा से देश में खुशहाली आई है और हमारा विश्वास है कि राजा Ram की प्रतिष्ठा से सुख-शांति और समृद्धि आएगी।
राम लला का दर्शन करने कई हस्तियां आ रहीं
गिरि ने कहा कि रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा में देश के विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों का आगमन हुआ। इसके अलावा देशी-विदेशी राजनयिक और वहां की सरकारों के प्रभावशाली नेताओं का भी आगमन हुआ। अब राजा राम की प्रतिष्ठा हो रही है तो दुनिया के सबसे अमीर अमेरिकी उद्योग पति एलन मस्क के पिता एरोन मस्क भी यहां आ रहे हैं। यह सब लक्ष्मी पति विष्णु के अवतारी भगवान राम की ही, कृपा है।
- Kerala Congress : महिला विधायक को गले लगाने पर नेता पर विवाद
- Viral Love Story : कैदी से प्यार कर जेलर ने रचाई शादी, कहानी वायरल
- AP Local Elections : आंध्र में जल्द होंगे स्थानीय निकाय चुनाव: चंद्रबाबू
- DMK News : विपक्ष में बैठेंगे, जोड़तोड़ नहीं करेंगे: स्टालिन
- Telangana Politics : विधायक कार्यालय हमले पर भड़के बंदी संजय