बंगाल विधानसभा भंग
West Bengal Politics : बंगाल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। राज्यपाल R. N. Ravi ने विधानसभा भंग करने की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी। राज्यपाल ने संविधान के अनुच्छेद 174(2) के तहत मिले अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए 7 मई से विधानसभा भंग करने की घोषणा की। इसके साथ ही ममता बनर्जी का मुख्यमंत्री पद भी समाप्त हो गया।
राजनीतिक संकट के बाद फैसला
हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज की थी। हालांकि ममता बनर्जी ने इस्तीफा देने से इनकार कर दिया था। राज्य में बढ़ते राजनीतिक संकट के बीच राज्यपाल ने यह बड़ा कदम उठाया।
ईवीएम पर ममता के आरोप
ममता बनर्जी ने चुनाव परिणामों पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा की जीत ईवीएम टैंपरिंग के कारण हुई है। उन्होंने चुनाव आयोग पर भी भाजपा के साथ मिलकर काम करने का आरोप लगाया और भाजपा की जीत को अनैतिक बताया।
अन्य पढ़े: अप्रैल पर हुमा कुरैशी का रिएक्शन, समय कैसे निकल गया पता ही नहीं चला’
जल्द बनेगी भाजपा सरकार
राज्यपाल के फैसले के बाद अब नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया है। राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक भाजपा (West Bengal Politics) सरकार जल्द ही शपथ ले सकती है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :