1550 किलोमीटर दूर हैदराबाद से पाली पहुंची युवती
पाली : सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती के बाद एक युवती 1550 किलोमीटर दूर Hyderabad से Pali पहुंच गई। युवती को उम्मीद थी कि उसका रिश्ता शादी तक पहुंचेगा और उसे नया जीवनसाथी मिलेगा। भरोसे के रिश्ते में आया मोड़- बताया जा रहा है कि शादी के बाद युवक ने युवती का साथ छोड़ दिया। अचानक बदली परिस्थितियों के कारण युवती मानसिक और आर्थिक संकट में घिर गई।
सहारे की तलाश में भटकती रही- अनजान शहर में अकेली पड़ चुकी युवती (Young Woman) कई दिनों तक मदद की तलाश करती रही। उसके पास रहने और खाने तक की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी।
शादी के बाद बदली परिस्थितियां
प्यार और भरोसे के सहारे हैदराबाद (Hyderabad) से 1550 किलोमीटर दूर पाली पहुंची एक युवती की जिंदगी दर्द बन गई। शादी के महज एक महीने बाद ही उसका पति उसे छोड़कर फरार हो गया।
न रहने का ठिकाना, न जेब में पैसे और न ही कोई अपना… ऐसे हालात में 27 साल की युवती ने पाली के बांगड़ हॉस्पिटल के गलियारों में तीन रातें गुजारीं।
भूख लगी तो चाय पी ली, प्यास लगी तो पानी से पेट भर लिया। बुधवार रात अस्पताल में ड्यूटी कर रहे गार्ड ने जब उसे अकेले भटकते देखा और वजह पूछी, तो युवती रो पड़ी। युवती को सुरक्षित सखी सेंटर पहुंचाया। फिलहाल कोतवाली थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
1. पहले पति से तलाक, मां के साथ रहकर करती थी मजदूरी
हैदराबाद क्षेत्र की रहने वाली 27 वर्षीय युवती का पहले पति से तलाक हो चुका था। इसके बाद वह अपनी मां के साथ रहकर एक कंपनी में मजदूरी का काम करती थी। कंपनी में कई राजस्थानी लोग काम करते थे, जिनसे बातचीत करते-करते उसने हिंदी बोलना सीख लिया। इसी दौरान करीब दो साल पहले उसकी सोशल मीडिया पर पाली के 30 वर्षीय युवक से दोस्ती हुई। शुरुआत मैसेज से हुई और बाद में दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने लगी। युवक ने शादी कर अच्छी जिंदगी देने का भरोसा दिलाया और दोनों साथ जीने-मरने की कसमें खाने लगे।
2. सोशल मीडिया की दोस्ती से शादी तक पहुंची बात
युवक ने 22 मार्च 2026 को युवती को हैदराबाद से ट्रेन में बैठाकर पाली बुलाया। इसके बाद 25 मार्च 2026 को दोनों जोधपुर गए, जहां आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। शादी के बाद युवती पाली स्थित अपने ससुराल पहुंची, लेकिन वहां पहुंचते ही उसकी खुशियां टूटने लगीं। युवती का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग उसके सांवले रंग को लेकर ताने देते थे और उसे पसंद नहीं करते थे।
3. कोर्ट ले जाकर दस्तावेजों पर करवाए साइन
युवती ने बताया कि करीब चार-पांच दिन पहले युवक उसे कोर्ट लेकर गया। वहां कुछ कागजात पर यह कहकर साइन करवा लिए कि उसके यहां के दस्तावेज तैयार करवाने हैं। हिंदी पढ़ना नहीं आने के कारण युवती बिना समझे ही उन कागजात पर हस्ताक्षर कर दिया। इसके बाद 28 अप्रैल को युवक ने उसे यह कहकर ट्रेन में बैठाया कि वह उसे उसकी मां से मिलवाने ले जा रहा है, लेकिन रास्ते में ही वह फरार हो गया। युवती ने कई बार कॉल किए, लेकिन उसका फोन बंद मिला।
अन्य पढ़े: West bengal election : तीस्ता समझौते पर नई उम्मीद क्यों जगी है
4. ससुराल ने नहीं दी एंट्री, हॉस्पिटल में बिताईं तीन रातें
किसी तरह युवती वापस पाली पहुंची, लेकिन ससुराल वालों ने उसे घर में घुसने तक नहीं दिया। इसके बाद उसने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज करवाई। रहने का कोई ठिकाना नहीं होने के कारण युवती पिछले तीन दिनों से पाली के बांगड़ हॉस्पिटल के गलियारों में रात गुजार रही थी। उसके पास पैसे भी नहीं थे, इसलिए वह चाय और पानी के सहारे दिन काट रही थी।
5. गार्ड ने सुनी दर्दभरी कहानी, सखी सेंटर पहुंचाया
बुधवार रात अस्पताल परिसर में घूमते समय ड्यूटी पर तैनात एक गार्ड की नजर युवती पर पड़ी। पूछताछ करने पर वह रोने लगी और अपने साथ हुई पूरी घटना बताई। उसने गार्ड को बताया कि वह इस मामले में कोतवाली थाने में शिकायत भी दर्ज करवा चुकी है। युवती की हालत देखकर गार्ड उसे अस्पताल परिसर में संचालित सखी सेंटर लेकर पहुंचा, जहां उसकी जानकारी दर्ज कर उसे ठहराया गया। फिलहाल कोतवाली थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
अन्य पढ़े: