Bengaluru : बेंगलुरु इंजीनियर ने भविष्यवाणी से उठाया खतरनाक कदम

Read Time:  1 min
बेंगलुरु
बेंगलुरु
FONT SIZE
GET APP

बेंगलुरु में एक इंजीनियर ने ज्योतिषी की भविष्यवाणी से परेशान होकर ऐसा कदम उठा लिया जिसने सभी को सकते में डाल दिया है। ज्योतिषी ने उसकी शादी टूटने को लेकर भविष्यवाणी की थी।

बेंगलुरु में 27 साल की एक युवती ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वह अपनी शादी के बारे में एक ज्योतिषी की भविष्यवाणी (Prediction) से परेशान थी। पुलिस ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना शुक्रवार को बगलागुंटे इलाके में घटी।

क्या है पूरा मामला?

मृतका की पहचान विद्याज्योति (Vidyajyoti) के रूप में हुई, जो एक टेक कंपनी में कार्यरत थी। वह दूसरी जाति के एक लड़के के साथ रिलेशनशिप में थी। दोनों परिवार उनकी शादी के लिए राजी हो गए थे। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि उसके माता-पिता ने हाल में एक ज्योतिषी से सलाह ली थी, जिसने भविष्यवाणी की थी कि शादी के 2 साल बाद दंपति के बीच गलतफहमियां हो सकती हैं, जिससे शायद वे अलग हो सकते हैं। विद्याज्योति से ज्योतिषी ने बताया कि तुम्हारी शादी जिससे होने वाली है, वो 2 साल भी नहीं चलेगी। 2 साल बाद शादी टूट जाएगी 

अन्य पढ़े: Gangrape In Assam : युवती को कार से खींचकर किया सामूहिक दुष्कर्म

9 दिन का अनुष्ठान करने की दी थी सलाह

इसे टालने के लिए, ज्योतिषी ने 9 दिन का एक अनुष्ठान करने की सलाह दी और परिवार ने ऐसा ही किया। हालांकि, अनुष्ठान के नौवें दिन, विद्याज्योति अपने कमरे में गई और छत के पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। इस दौरान उसके माता-पिता घर पर नहीं थे। घटना का पता शाम को तब चला जब बार-बार दरवाजा खटखटाने के बाद भी उसने कोई जवाब नहीं दिया। 

पुलिस ने बताया कि बाद में उसके पिता ने दरवाजा तोड़ा और उसे फंदे से लटका हुआ पाया। बगलागुंटे पुलिस ने अननैचुरल डेथ रिपोर्ट (UDR) रिपोर्ट  दर्ज की है और आगे की जांच जारी है।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।