बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली घटना
Bengaluru crime news : बेंगलुरु में एक बेहद खौफनाक घटना सामने आई है। एक युवती ने अपने प्रेमी को सरप्राइज के बहाने घर बुलाकर उसे जिंदा जला दिया। इस घटना में 27 वर्षीय किरण की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी युवती प्रेमा को गिरफ्तार कर लिया है।
सरप्राइज के नाम पर साजिश
पुलिस के अनुसार किरण और प्रेमा एक ही टेलीकॉम स्टोर में काम करते थे और पिछले एक साल से रिलेशनशिप में थे। हाल ही में प्रेमा को शक था कि किरण उससे दूरी बना रहा है और शादी नहीं करना चाहता।
कुर्सी से बांधकर जला दिया
मंगलवार दोपहर जब घर में कोई नहीं था, तब प्रेमा ने किरण को घर बुलाया। सरप्राइज देने के बहाने उसकी आंखों पर पट्टी बांधी और कुर्सी से बांध दिया। इसके बाद उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।
घटना का वीडियो भी बनाया
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी युवती ने किरण के जलने के दौरान मोबाइल से वीडियो भी रिकॉर्ड किया।
अन्य पढ़े: Apple new CEO : एप्पल का नया सीईओ जॉन टर्नस
पुलिस जांच
शुरुआत में आरोपी ने इसे हादसा बताने की कोशिश की, लेकिन पुलिस पूछताछ में उसने अपना अपराध कबूल कर (Bengaluru crime news) लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :