Bharat Taxi launch : देश में कैब बुकिंग सेक्टर में एक नया विकल्प सामने आया है। केंद्र सरकार ने सहकारिता क्षेत्र में पहली बार Bharat Taxi सेवा की शुरुआत की है। अब तक ओला, उबर और रैपिडो जैसी निजी सेवाओं का दबदबा रहा है, लेकिन भारत टैक्सी को एक ड्राइवर-फ्रेंडली प्लेटफॉर्म के रूप में पेश किया गया है। इसका उद्घाटन केंद्रीय सहकारिता मंत्री Amit Shah ने किया।
शुरुआत में यह सेवा दिल्ली-एनसीआर और गुजरात में उपलब्ध होगी, जबकि आने वाले समय में इसे पूरे देश में विस्तार देने की योजना है। अमित शाह ने कहा कि इस प्लेटफॉर्म से ड्राइवरों की आमदनी बढ़ेगी और उन्हें मालिकाना हक का भी अनुभव मिलेगा। भारत टैक्सी के आने से प्रतिस्पर्धी कैब कंपनियों ने भी अपनी कमीशन दरें घटाई हैं।
अन्य पढ़े: UP : सीएम योगी का बाल प्रेम बना चर्चा का विषय
इस प्लेटफॉर्म को आठ प्रमुख सहकारी संस्थाओं ने मिलकर (Bharat Taxi launch) तैयार किया है। यहां कमाई का 80 प्रतिशत हिस्सा सीधे ड्राइवरों को दिया जाएगा, जबकि शेष राशि भी ड्राइवरों के हित में ही खर्च की जाएगी। सर्ज फ्री किराया, जीरो कमीशन और कार, ऑटो व बाइक बुकिंग की सुविधा भारत टैक्सी की प्रमुख खासियतें हैं।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :