नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों ने शनिवार को पेट्रोल और डीजल (Diesel and Petrol) की कीमतों में फिर बढ़ोतरी कर दी। नई दरों के बाद राजधानी दिल्ली (Capital Delhi) में पेट्रोल ₹99.51 प्रति लीटर और डीजल ₹92.49 प्रति लीटर पहुंच गया है। लगातार बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की चिंता और बढ़ा दी है।
पेट्रोल 87 पैसे, डीजल 91 पैसे महंगा
तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया है। पिछले 10 दिनों में यह तीसरी बार है जब ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है।
पश्चिम एशिया तनाव का असर
विशेषज्ञों के मुताबिक अमेरिका-ईरान तनाव (America- Iran) और पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक संकट के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लगातार ऊंची बनी हुई हैं। ईरान द्वारा होर्मुज स्ट्रेट बंद किए जाने की आशंका से वैश्विक सप्लाई प्रभावित होने का खतरा भी बढ़ गया है।
Read Also : – गर्मी का कहर : दिल्ली-यूपी में तापमान 45 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मई में तीन बार बढ़े दाम
मई 2026 में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार तीन बार बढ़ोतरी की गई है।
- 15 मई: पहली बार करीब ₹3 प्रति लीटर की बड़ी बढ़ोतरी
- 19 मई: दूसरी बार पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे महंगा
- 23 मई: तीसरी बार फिर पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर बढ़े
आम जनता पर बढ़ेगा असर
ईंधन महंगा होने से परिवहन लागत बढ़ने की संभावना है। इसका असर फल-सब्जियों, राशन और रोजमर्रा की दूसरी जरूरी वस्तुओं की कीमतों पर भी पड़ सकता है।
Read More :