Madhubani Train Fire: मधुबनी स्टेशन पर अंत्योदय एक्सप्रेस के खाली कोच में लगी आग

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: May 28, 2026 • 9:15 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

मुख्य बातें: 

मधुबनी रेलवे स्टेशन (Madhubani Railway Station) पर गुरुवार तड़के उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अंत्योदय एक्सप्रेस के खाली (एमटी) कोच में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते दो कोच इसकी चपेट में आ गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना के समय कोच खाली था और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

जयनगर-उधना अंत्योदय एक्सप्रेस में जोड़ा जाना था कोच

जानकारी के अनुसार, यह खाली कोच जयनगर से उधना (Surat) जाने वाली अंत्योदय एक्सप्रेस (22563) में जोड़े जाने के लिए मधुबनी स्टेशन पर रखा गया था। ट्रेन रात 11:50 बजे जयनगर से खुलने वाली है।बताया जा रहा है कि जयनगर यार्ड में जगह की कमी होने के कारण कोच को मधुबनी स्टेशन के लाइन नंबर-3 पर खड़ा किया गया था।

एक कोच पूरी तरह जला, आसपास के डिब्बे भी प्रभावित

रेलवे सूत्रों के अनुसार, आग की चपेट में आए दो कोचों में से एक कोच पूरी तरह जल गया है। वहीं आसपास खड़े दूसरे कोच भी प्रभावित हुए हैं। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन और दमकल टीम मौके पर पहुंच गई। समस्तीपुर मंडल के DRM भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Read Also : CBSE Re-evaluation 2026: हर चौथे छात्र ने मांगी Answer Sheet, कॉपी चेकिंग पर उठे बड़े सवाल

पहले भी सामने आ चुकी हैं ऐसी घटनाएं

गौरतलब है कि इससे पहले भी मधुबनी में शहीद एक्सप्रेस (Sahid Express) के एमटी कोच में आग लगाने की घटना सामने आ चुकी है। वहीं अग्निवीर आंदोलन के दौरान उग्र प्रदर्शनकारियों ने स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस को आग के हवाले कर दिया था।

Read More :

# Breaking news in hindio Antyodaya Express at Madhubani station News Bihar news Hindi News latest news Madhubani Train Fire News railway news Trending News

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.