Bihar TRE-4 Notification 2026 : बिहार में 20 हजार शिक्षकों की बहाली जल्द

Read Time:  1 min
Mithilesh Tiwari
Mithilesh Tiwari
FONT SIZE
GET APP

मुख्य बातें: 

  • बिहार में TRE-4 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया जुलाई 2026 से शुरू होगी
  • शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने जुलाई में नोटिफिकेशन जारी होने की पुष्टि की
  • भर्ती प्रक्रिया को फेज-वाइज तरीके से लागू करेगी सरकार
  • स्कूलों से विषयवार रिक्तियों की रिपोर्ट पहले ही मांगी जा चुकी है

बिहार में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा (Teacher recruitment exam) यानी TRE-4 की प्रक्रिया जुलाई 2026 से शुरू होने जा रही है। शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं और जल्द ही आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी (education Minister Mithlesh tiwari) ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि किसी भी हाल में जुलाई महीने में TRE-4 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। विभाग को भर्ती प्रक्रिया से जुड़े जरूरी निर्देश भी दे दिए गए हैं।

20 हजार शिक्षकों की होगी बहाली

सरकार इस चरण में करीब 20 हजार शिक्षकों की नियुक्ति की तैयारी कर रही है। हालांकि शिक्षा मंत्री ने पदों की सटीक संख्या स्पष्ट नहीं की, लेकिन उन्होंने कहा कि “पर्याप्त और उचित संख्या में बहाली” की जाएगी।बताया जा रहा है कि नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी और इसी साल परीक्षा आयोजित कराने की दिशा में काम किया जाएगा।

पहले 46 हजार भर्ती की थी योजना

शिक्षा विभाग ने शुरुआती स्तर पर TRE-4 के तहत करीब 46 हजार शिक्षकों की भर्ती की योजना बनाई थी। लेकिन अब सरकार ने इसे चरणबद्ध तरीके से लागू करने का फैसला किया है।नई योजना के तहत हर साल जुलाई में करीब 20 हजार शिक्षकों की नियमित बहाली की जाएगी। इससे भर्ती प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी और स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने में मदद मिलेगी।

स्कूलों से मांगी गई रिक्तियों की रिपोर्ट

TRE-4 भर्ती को लेकर शिक्षा विभाग पहले ही स्कूलों से विषयवार रिक्तियों और शिक्षकों की आवश्यकता से संबंधित रिपोर्ट मंगा चुका है। माना जा रहा है कि इसी रिपोर्ट के आधार पर अंतिम पदों की संख्या तय की जाएगी।

Read Also : CBSE Re-evaluation 2026: हर चौथे छात्र ने मांगी Answer Sheet, कॉपी चेकिंग पर उठे बड़े सवाल

अभ्यर्थियों के लिए क्या है खास?

TRE-4 भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए यह राहत भरी खबर है। जुलाई में नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। ऐसे में अभ्यर्थियों को अभी से अपनी तैयारी तेज कर देनी चाहिए।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।