Body Odor Treatment: शरीर की दुर्गंध का पक्का इलाज, 5 रुपए की इस चीज से पसीने की बदबू होगी छूमंतर, स्किन भी करेगी शाइन

Read Time:  1 min
पसीने
पसीने
FONT SIZE
GET APP

शरीर से पसीने की बदबू आने से लगता है असहज

कई ऐसे लोग हैं जो साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखते हैं लेकिन फिर भी उनके शरीर से एक अजीब तरह की स्मेल आती है। जाहिर है यह समस्या किसी के लिए भी शर्मिंदगी का कारण बन सकती है। किशोरों, युवा वयस्कों और बुजुर्गों सहित सभी उम्र के लोगों को शरीर की गंध का अनुभव हो सकता है, जो हल्की या तीव्र हो सकती है। गर्मियों में पसीने की समस्या का लगभग सभी को सामना करना पड़ता है। किसी-किसी को इतना ज्यादा पसीना आता है कि पूरे समय कपड़े पसीने से भीगे रहते हैं। ऐसे में पसीने के कारण शरीर से बदबू आना लाजमी है। शरीर से पसीने की बदबू आने से असहज लगता है। हालांकि मार्केट में बहुत सारे अच्छे परफ्यूम आते हैं, जो लंबे समय तक चलते हैं। लेकिन इनसे शरीर की बदबू नहीं जाती है। हालांकि परफ्यूम के कारण कपड़ों से अच्छी महक जरूर आने लग जाती है।

पसीने से आती है अप्रिय गंध

यह एक आम समस्या है। ऐसा माना जाता है कि शरीर की गंध सिर्फ आपके शरीर से आने वाली एक अप्रिय गंध है और यह पसीने से आती है। पसीना आना एक शारीरिक गतिविधि है। इस तथ्य के बावजूद कि पसीने में कोई गंध नहीं होती है, यह त्वचा से पैदा होने वाले कीटाणुओं के लिए प्रजनन स्थल के रूप में काम कर सकता है, जो जल्दी से बढ़ सकता है। अगर आप चाहते हैं कि शरीर से पसीना कम आए और पसीने की बदबू भी कंट्रोल में रहे। तो इसके लिए आप नींबू का इस्तेमाल कर सकती हैं। नींबू एरोमैटिक होता है और इसकी महक काफी डॉमिनेटिंग होती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि नींबू का कैसे इस्तेमाल करना है। जिससे शरीर की गंध को कम किया जा सके।

पसीने

नींबू का जेल

बता दें कि घर पर नींबू का जेल तैयार करना बहुत आसान है। नींबू का जेल तैयार करने के लिए आपको बस मुट्ठीभर नींबू के छिलकों की जरूरत होगी।

सामग्री

नींबू के छिलके- 20 से 25

गुलाब जल- 1 बड़ा चम्मच

विटामिन-ई कैप्सूल- 1

विधि

सबसे पहले एक बाउल में पानी लें और उसमें नींबू का छिलका डालें। इसको तब तक उबालें, जब तक नींबू के छिलके जेल जैसे न लगने लगें। अब इस मिश्रण में विटामिन ई कैप्सूल और गुलाबजल डालें। फिर इसको एक शीशी में भरें। वहीं जब आप नहाने जाएं, तो इससे पहले 1 घंटे पहले इस मिश्रण को शरीर के उन हिस्सों पर लगाएं, जहां पर सबसे ज्यादा पसीना आता है। फिर थोड़ी देर बाद पानी से नहा लें। अगर आप रोजाना ऐसा करती हैं, तो कुछ ही दिनों में आपको रिजल्ट्स देखने को मिलेंगे।

नहाने के पानी में डालें नींबू का रस

नींबू के रस को पानी में डालकर रोजाना नहाने से आपको शरीर से निकलने वाला एक्स्ट्रा ऑयल कंट्रोल होगा। साथ ही इससे शरीर से आने वाली बदबू भी दूर होगी। इससे आपकी स्किन में ग्लो आएगा और स्किन शाइन करेगी। इस बात का ध्यान रखें कि अगर आपकी बॉडी में किसी तरह का इंफेक्शन है, या फिर किसी तरह का शरीर का घाव है, तो आपको नींबू का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे आपके शरीर में छरछराहट भी होती है।

digital

लेखक परिचय

digital

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।