Kitchen Hacks: नारियल की गिरी निकालने के लिए फॉलो करें ये ट्रिक्स, नहीं लगेगी ज्यादा मेहनत

Read Time:  1 min
नारियल की गिरी
नारियल की गिरी
FONT SIZE
GET APP

ठंडी होती है नारियल की गिरी

नारियल की मीठी गिरी और उसका पानी बहुत स्वादिष्ट लगता है। वहीं नारियल की गिरी का इस्तेमाल हम बहुत सी डिशेज को बनाने में करते हैं। वहीं पूजा-पाठ में भी नारियल और इसके शैल का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं Nariyal के खोल से लेकर इसकी गिरी सभी चीज जरूरत की होती है। बता दें कि Nariyal की गिरी ठंडी होती है। वहीं गर्मियों में भी इसका सेवन करना फायदेमंद होता है।

Nariyal खाने में बहुत टेस्टी लगता है, लेकिन जब Nariyal से गिरी निकालने की बात होती है, तो यह बहुत मेहनत का काम लगता है।

नारियल की गिरी

बिना चाकू के नारियल से निकाल सकती हैं गिरी

कच्चे Nariyal के छिलके को हटाने से लेकर उसका शेल और उससे गिरी को अलग करना मुश्किल होता है। जिसके कारण कई बार हम मार्केट से छिला हुआ Nariyal ले आते हैं। जिससे कि छीलने के झंझट से बचा जा सके। क्योंकि Nariyal का खोल काफी सख्त होता है। ऐसे में इसकी गिरी को निकालने के लिए भारी और नुकीली चीजों की मदद लेना पड़ता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसे ट्रिक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करने से आप बिना चाकू और मेहनत के Nariyal से गिरी निकाल सकती हैं।

नारियल की गिरी को खोल से ऐसे करें अलग

  • सबसे पहले फ्रीजर में साबुत नारियल को करीब 15 मिनट के लिए रखें।
  • अब फ्रीजर से Nariyal को बाहर निकाल लें।
  • फिर Nariyal को दो भागों में तोड़ लें।
  • अब किसी नुकीली चीज की मदद से नारियल के किनारे पर गोल पूरा घुमा दें।
  • इसके बाद Nariyal को धीरे-धीरे जमीन पर पटकें। इससे Nariyal की पूरी गिरी बाहर आसानी से निकल जाएगी।

दूसरा तरीका

  • एक बर्तन में पानी को अच्छे से खूब गर्म करना है।
  • फिर एक साबुत नारियल को गर्म पानी में डालकर करीब 10 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • अब आप हैमर की सहायता से नारियल को तोड़ें।
  • फिर किसी नुकीले स्टील के गिलास की मदद से गिरी निकालें।
  • इस तरीके से गिरी आसानी से निकल जाएगी।

अन्य टिप्स

  • सबसे पहले Nariyal को दो भाग में तोड़कर एक भाग को कपड़े में उल्टा करके किसी भारी चीज से मारें। इससे गिरी बाहर निकल आएगी।
  • वहीं आप Nariyal के खोल को बर्फ के ठंडे पानी में भी कुछ देर के लिए रख सकती हैं।
  • Nariyal की गिरी को आसानी से निकालने के लिए इसके ऊपरी किनारों पर किसी भारी चीज से मारें। इस तरह से गिरी चाकू की मदद से बाहर निकल आएगी।

digital

लेखक परिचय

digital

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।