తెలుగు | Epaper

Latest News : भरूच की केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर ब्लास्ट, 3 की मौत

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Latest News : भरूच की केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर ब्लास्ट, 3 की मौत

गुजरात में भरूच जिले के इंडस्ट्रियल एरिया (Industrial Area) जीआईडीसी में मंगलवार देर रात एक कंपनी में विस्फोट से तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 24 कर्मचारी घायल हो गए। घायलों को भरूच के अलग-अलग अस्पतालों में एडमिट करवाया गया है। इनमें 4-5 कर्मचारियों की हालत गंभीर है।

बायलर फटने से लगी आग

सायखा गांव के पास जीआईडीसी (GIDC) की विशाल फार्मा नाम की कंपनी में रात करीब ढाई बजे बॉयलर फट गया, जिससे प्लांट में आग लग गई। विस्फोट इतना तेज था कि आसपास की 4 कंपनियों को भी नुकसान पहुंचा। हादसे में तीन कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई थी

मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 6 टीमें मौके पर पहुंचीं । घटनास्थल पर बचाव और राहत कार्य अभी भी जारी है और मलबे को हटाने के साथ-साथ मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका को देखते हुए तलाशी अभियान भी जारी है।

अन्य पढ़ें: भूटान दौरे पर पीएम मोदी, 1 हजार करोड़ की देंगे सौगात

बगैर अनुमति के चल रही है कंपनी

सरपंच सायखा गांव के सरपंच जयवीर सिंह ने हादसे को लेकर प्रशासन और कंपनी के मालिकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जयवीर का कहना है कि यह कंपनी बिना किसी अनुमति के चल रही है। फिर भी प्रशासन की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

फैक्ट्री में बॉयलर क्या होता है?

औद्योगिक बॉयलर पानी से भरे बर्तन होते हैं जो ईंधन स्रोत की मदद से ऊष्मा उत्पन्न करते हैं। फिर इसे विभिन्न औद्योगिक उपकरणों से जुड़ी विभिन्न नलियों में स्थानांतरित किया जाता है। भाप ऊर्जा का उपयोग मशीनरी चलाने के लिए किया जाता है, जिससे उद्योगों को अपने उत्पादन को चलाने का एक किफ़ायती तरीका मिल जाता है।

अन्य पढ़ें:

गैस बुकिंग के नाम पर ठगी, पुलिस की चेतावनी

गैस बुकिंग के नाम पर ठगी, पुलिस की चेतावनी

LPG संकट से होटल कारोबार प्रभावित, ₹20 करोड़ नुकसान

LPG संकट से होटल कारोबार प्रभावित, ₹20 करोड़ नुकसान

कोमा में हरीश को इच्छामृत्यु की मंजूरी, परिवार की प्रतिक्रिया

कोमा में हरीश को इच्छामृत्यु की मंजूरी, परिवार की प्रतिक्रिया

खौलते दूध से झुलसकर मासूम की मौत

खौलते दूध से झुलसकर मासूम की मौत

बच्चों को कुएं में फेंक ट्रेन के आगे कूदी मां

बच्चों को कुएं में फेंक ट्रेन के आगे कूदी मां

मुंबई में महिला कर्मचारियों के लिए ‘कम अर्ली–गो अर्ली’ सुविधा

मुंबई में महिला कर्मचारियों के लिए ‘कम अर्ली–गो अर्ली’ सुविधा

सुप्रीम कोर्ट ने हरीश राणा को इच्छा मृत्यु की अनुमति दी

सुप्रीम कोर्ट ने हरीश राणा को इच्छा मृत्यु की अनुमति दी

बिना सर्जरी के 14 महीने के बच्चे की जान बचाई, निगला 2.5 इंच का स्क्रू

बिना सर्जरी के 14 महीने के बच्चे की जान बचाई, निगला 2.5 इंच का स्क्रू

देश में गैस सप्लाई संकट, ऑनलाइन बुकिंग में दिक्कत

देश में गैस सप्लाई संकट, ऑनलाइन बुकिंग में दिक्कत

विदाई के बाद दूल्हे-दुल्हन पर दबंगों का हमला, मारपीट कर जेवर छीने

विदाई के बाद दूल्हे-दुल्हन पर दबंगों का हमला, मारपीट कर जेवर छीने

LPG सिलेंडर से भरा ट्रक चोरी, यूपी में सनसनी

LPG सिलेंडर से भरा ट्रक चोरी, यूपी में सनसनी

पूर्व राज्यपाल दत्तात्रेय ने दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से भेंट की

पूर्व राज्यपाल दत्तात्रेय ने दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से भेंट की

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870