Bollywood : पहलगाम हमले से डिप्रेस्ड थे आमिर खान, जानिए क्या कहा

Read Time:  1 min
आमिर
आमिर
FONT SIZE
GET APP

सोशल मीडिया पर नहीं है आमिर खान

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से जाने जाने वाले एक्टर आमिर खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में पहलगाम हमले को लेकर बात की। उनसे पूछा गया कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर आमिर खान क्यों कुछ नहीं बोले? इस पर आमिर खान ने कहा कि ऐसा नहीं है कि उन्होंने कुछ बोला नहीं। उन्होंने कहा कि बस वो सोशल मीडिया पर नहीं हैं, इस वजह से लोगों को लगता है कि उन्होंने कुछ बोला नहीं। साथ ही, आमिर खान ने कहा कि हमले के बाद वो कुछ दिनों तक डिप्रेस्ड थे।

पहलगाम हमले पर क्या बोले आमिर खान

आमिर खान ने रजत शर्मा के शो आपकी अदालत में हिस्सा लिया। शो में रजत दलाल ने सबसे पहले आमिर खान से पहलगाम हमले को लेकर ही सवाल किया। रजत शर्मा ने कहा कि सोशल मीडिया पर आजकल लिखा जा रहा है कि पहलगाम में इतना दर्दनाक हादसा हुआ, मजहब पूछकर लोगों को गोली मारी गई लेकिन आमिर खान चुप रहे? इसपर आमिर खान ने कहा, ‘यह जो हादसा हुआ है, आतंकवादी हमला हुआ है हमारे देश पर, हमारे देश के लोगों पर, यह इतनी घिनौनी हरकत है। उनका मजहब पूछके उन पर गोली चलाई गई। इसका क्या मतलब है? इस पर मैंने बोला भी है। अब होता क्या है कि मैं सोशल मीडिया पर हूं नहीं, तो जैसे चीजें होती हैं तो लोग एक-एक सेकंड में चीजें बोलते रहते हैं। मैं सोशल मीडिया पर हूं नहीं।’

आमिर

हमारी देश की एकता पर भी हमला : आमिर

आमिर खान ने आगे कहा कि उन्होंने इस पर बोला है। उन्होंने कहा कि वो एक फंक्शन में गए थे, मुझेस पूछा गया था। मैंने साफ-साफ कहा था, ‘यह जो हमला है वो सिर्फ हमारे देश के लोगों पर नहीं है, यह हमारी देश की एकता पर भी हमला है। यह बहुत ही घिनौना काम किया है इन्होंने। जिसके लिए उनको मुंहतोड़ जवाब मिल चुका है। लेकिन होता क्या है कि कुछ लोग बहुत ज्यादा मुझे चाहते हैं, तो वो ये सब चीजें फिर बोलने लगते हैं।’

पहलगाम हमले के बाद डिप्रेस्ड थे आमिर खान

रजत शर्मा ने आगे खान से कहा कि जब एयरफोर्स ने आतंकवादियों के अड्डों को तबाह कर दिया, उसके बाद आपका एक बयान आया तो लोगों ने कहा कि जरूर कोई फिल्म आने वाली होगी। उसके फिर 12 घंटे बाद में ट्रेलर भी रिलीज हो गया। इस पर आमिर खान ने कहा, ‘हमारी फिल्म का ट्रेलर तो बहुत पहले आना था और वो मैंने इसलिए कैंसिल किया क्योंकि हमारे देश पर जो हमला हुआ था। मैंने फौरन सारी चीजें कैंसिल कीं। मेरा अंदाज अपना-अपना का मुझे याद है प्रीमियर भी था उस दिन। सारी चीजें हमारी कैंसिल हो गई थीं। जैसे हर हिंदुस्तानी के दिल में गुस्सा आया, दिल को बहुत दर्द पहुंचा, तो वही जज्बात मेरे अंदर भी थे। बल्कि मैं तो कई दिन तक डिप्रेस था। मैं घर से नहीं निकला था।

digital

लेखक परिचय

digital

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।