Up : हरदोई में बारात से वापस लौट रही कार खाईं में गिरी, 5 की मौत

Read Time:  1 min
कार
कार
FONT SIZE
GET APP

हरदोई में एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं 8 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसा बारात से लौटते वक्त हुआ। इस दौरान कार अनियंत्रित होकर खाईं में गिर गई।

हरदोई जिले में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मझिला थाना क्षेत्र के भुप्पा पुरवा मोड़ के पास बारात से लौट रही एक अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। कार में कुल 11 लोग सवार थे, जिनमें से 5 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद के लिए आगे बढ़कर कार के शीशे तोड़कर घायलों को बाहर निकाला।

6 अन्य की हालत नाजुक बनी हुई है

प्राथमिक इलाज के लिए सभी घायलों को शाहाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, 6 अन्य की हालत नाजुक बनी हुई है। सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।

बारात से लौटते वक्त हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, पाली के पटियानीम गांव निवासी नीरज की बारात कुसुमा गांव गई थी। देर रात जब बाराती वापस लौट रहे थे, तभी भुप्पा पुरवा मोड़ पर अर्टिगा कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। सीओ शाहाबाद अनुज मिश्रा ने बताया कि हादसा तब हुआ जब बाराती पाली लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार गाड़ी तेज रफ्तार में थी और अचानक मोड़ पर चालक नियंत्रण खो बैठा।

पुलिस जांच में जुटी

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। सीओ शाहाबाद ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों की गहन जांच की जा रही है।

Read more : Mock Drill : राजस्थान में आज फिर जोरों से बजेंगे सायरन… होगा ब्लैक आउट

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।