वीडी सतीशन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली
समारोह की प्रमुख बातें
- पूरी कैबिनेट ने एक साथ ली शपथ
- विभिन्न दलों के नेताओं की मौजूदगी
- भारी संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता पहुंचे
- राज्यभर में जश्न का माहौल
तिरुवनंतपुरम : केरल की राजनीति में ऐतिहासिक पल देखने को मिला, जहां वीडी सतीशन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। करीब 60 साल बाद ऐसा अवसर आया है जब मुख्यमंत्री के साथ पूरी कैबिनेट एक साथ शपथ ले रही है।
कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने केरलम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल अर्लेकर, सीएम के बाद उनकी कैबिनेट के 20 और मंत्रियों को भी पद की शपथ दिला रहे हैं।
कार्यक्रम में राहुल गांधी और प्रियंका (Priyanka) गांधी भी मौजूद है। इनके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री पी विजयन, बीजेपी नेता राजीव चंद्रशेखर समेत सभी कांग्रेस शासित राज्यों के सीएम भी कार्यक्रम में शामिल हुए। विदेश में होने के कारण शशि थरूर नहीं आए।
सतीशन के मुताबिक, 60 साल बाद केरलम (Keralam) में पूरी कैबिनेट एक साथ शपथ ले रही है। उनसे पहले केरल के तीसरे मुख्यमंत्री रहे आर शंकर ने 1962 में पूरी कैबिनेट के साथ शपथ ली थी। लेकिन 1964 में अविश्वास प्रस्ताव के बाद उनकी सरकार गिर गई थी।
अन्य पढ़े: Telangana : दो जून से नई पेंशन योजनाओं का शुभारंभ – मंत्री विवेक
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई बड़े नेता पहुंचे
शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और प्रियंका गांधी वाड्रा की मौजूदगी खास आकर्षण रही। इसके अलावा लेफ्ट और बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता भी समारोह में शामिल हुए, जिससे राजनीतिक सौहार्द का संदेश देखने को मिला।
60 साल बाद दोहराया गया इतिहास
सामूहिक शपथ ने बढ़ाई राजनीतिक चर्चा- राजनीतिक विशेषज्ञों के अनुसार, मुख्यमंत्री के साथ पूरी कैबिनेट का एक साथ शपथ लेना केरल की राजनीति में दुर्लभ घटना है। इससे सरकार की एकजुटता और टीमवर्क का संदेश देने की कोशिश मानी जा रही है।
अन्य पढ़े: