Cloudflare : दुनियाभर में हजारों उपयोगकर्ताओं को अपनी पसंदीदा वेबसाइटें और ऐप्स खोलने में परेशानी हो रही है। इसका कारण क्लाउडफ्लेयर के सर्वर में हुई बड़ी तकनीकी समस्या है, जिसने कई प्लेटफॉर्म्स पर 500 errors और सेवा बाधित होने जैसी दिक्कतें पैदा कर दी हैं।
क्लाउडफ्लेयर ने अपने स्टेटस पेज पर लिखा:
“हम इस समस्या की जांच कर रहे हैं जो कई ग्राहकों को प्रभावित कर रही है। डैशबोर्ड और API सेवाएं भी प्रभावित हैं। पूरी स्थिति का आकलन कर राहत देने का काम कर रहे हैं।”
कंपनी ने यह भी बताया कि कुछ सेवाएं धीरे-धीरे सामान्य हो रही हैं, लेकिन त्रुटि दर अभी भी सामान्य से अधिक रह सकती है।
अन्य पढ़े: Breaking News: Taiwan: ताइवान पर बयानबाजी से चीन-जापान में बढ़ा भारी तनाव
कौन-कौन सी वेबसाइटें प्रभावित हैं?
क्लाउडफ्लेयर आउटेज से प्रभावित मानी जा रही प्रमुख वेबसाइटें:
- X (Twitter)
- ChatGPT – OpenAI
- Gemini
- Perplexity
- Spotify
- AWS
- PayPal
- Canva
- Letterboxd
X पर लॉगिन करने पर उपयोगकर्ताओं को “Something went wrong” या ब्लैंक स्क्रीन दिखने लगी। (Cloudflare)
OpenAI ने भी पुष्टि की कि ChatGPT डाउन था, लेकिन क्लाउडफ्लेयर से जुड़ा है या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं की।
Cloudflare क्या है?
क्लाउडफ्लेयर दुनिया की सबसे बड़ी वेब-इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनियों में से एक है जो वेबसाइटों को:
- तेज लोडिंग
- साइबर हमलों से सुरक्षा
- भारी ट्रैफिक मैनेजमेंट
की सुविधा देती है।
इसी कारण क्लाउडफ्लेयर की किसी भी तकनीकी गड़बड़ी का सीधा असर कई वेबसाइटों और ऐप्स पर पड़ता है।
हाल के महीनों में भी Azure, AWS और Google Cloud जैसी कंपनियों में बड़े आउटेज देखे गए थे, जिनका असर कई लोकप्रिय प्लेटफॉर्म्स पर पड़ा।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :