తెలుగు | Epaper

National : सीएम साय ने सांसदों के साथ दिल्ली में की बैठक, निवेश प्रोत्साहन पर चर्चा

Anuj Kumar
Anuj Kumar
National : सीएम साय ने सांसदों के साथ दिल्ली में की बैठक, निवेश प्रोत्साहन पर चर्चा

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Chief Minister Vishnudev Sai) ने आज नई दिल्ली स्थित 17, छत्तीसगढ़ सदन में राज्य से संबंधित सांसदों से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर आयोजित रात्रि भोज के दौरान मुख्यमंत्री ने सांसदों के साथ राज्य एवं राष्ट्र से जुड़े समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने इस दौरान छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति, निवेश प्रोत्साहन के प्रयास, युवाओं के लिए उभरते अवसर, किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण, तथा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में हो रहे परिवर्तनकारी विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।

देश में हो रहे व्यापक और सकारात्मक परिवर्तनों की चर्चा भी हुई

मुख्यमंत्री ने सभी सांसदों को छत्तीसगढ़ (Chhatisgarh) के समग्र विकास में उनके योगदान के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी से राज्य की प्राथमिकताएं और ज़मीनी आवश्यकताएं राष्ट्रीय मंच पर प्रभावी ढंग से रखी जा सकती हैं। इस सौहार्दपूर्ण मुलाक़ात में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में हो रहे व्यापक और सकारात्मक परिवर्तनों की चर्चा भी हुई।

सीएम रहे डॉ रमन सिंह दिल्ली में बैठकें किया करते थे

सांसदों ने छत्तीसगढ़ में केंद्र सरकार की योजनाओं की प्रगति को लेकर अनुभव साझा किए और राज्य में उनकी ज़मीनी पहुंच पर भी प्रकाश डाला। लंबे समय के बाद सांसदों के साथ सीएम की चर्चा हो रही है। ऐसे समय में जब संसद का सत्र चल रहा हो राज्य के लिए सवालों का गणित संसद में क्या हो सकता है, कौन क्या सवाल उठाये, कौन कौन चर्चा में भाग लेकर प्रदेश के विभिन्न विषयों को प्रभावी ढंग से सदन के पटल पर रखे, कुछ ऐसे विषयों के साथ पूर्व के भाजपा (BJP) शासनकाल में सीएम रहे डॉ रमन सिंह दिल्ली में बैठकें किया करते थे। तब उन्होंने सांसदों में से ही एक को वरिष्ठता के आधार पर कोर्डिनेटर भी बनाया था ताकि सांसदों के साथ सीएम का विषयवार समन्वय बना रहे। उसी तर्ज पर अब सीएम विष्णु देव साय ने बैठकों का सिलसिला शुरू किया है

विष्णु देव साय कहाँ के हैं?

इसे सुनें21 फरवरी 1964 को, विष्णु देव साई का जन्म छत्तीसगढ़ राज्य के जशपुर जिले के बगिया गाँव में एक किसान परिवार में हुआ था।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री कौन हैं?

श्री विष्णु देव साय (21 फरवरी 1964 को जन्मे) एक भारतीय राजनेता हैं जो वर्तमान में छत्तीसगढ़ के चौथे मुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत हैं। वह पद को संभालने वाले पहले जनजाति के नेता हैं। 2020 से 2022 तक भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष के रूप में भी उन्होंने कार्य किया।

Read more : National : लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र सिंह होंगे अगले उप सेना प्रमुख

महिलाओं को ₹2500, शादी में सोना, विजय के वादे

महिलाओं को ₹2500, शादी में सोना, विजय के वादे

Delhi- बजट सत्र का दूसरा चरण, 9 मार्च को स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा

Delhi- बजट सत्र का दूसरा चरण, 9 मार्च को स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा

Punjab- डेरा प्रमुख राम रहीम को हाईकोर्ट ने किया बरी,अब पीड़ित परिवार जाएगा सुप्रीम कोर्ट

Punjab- डेरा प्रमुख राम रहीम को हाईकोर्ट ने किया बरी,अब पीड़ित परिवार जाएगा सुप्रीम कोर्ट

Bihar- उमेश सिंह कुशवाहा फिर बने बिहार प्रदेश अध्यक्ष, तीसरी बार मिली जिम्मेदारी

Bihar- उमेश सिंह कुशवाहा फिर बने बिहार प्रदेश अध्यक्ष, तीसरी बार मिली जिम्मेदारी

National- घरेलू एलपीजी सिलेंडर महंगा, आज से 60 रुपये बढ़ी कीमत, आज से नई दरें लागू

National- घरेलू एलपीजी सिलेंडर महंगा, आज से 60 रुपये बढ़ी कीमत, आज से नई दरें लागू

Bihar- नीतीश कुमार के बेटे निशांत का सियासत में कदम, आज थामेंगे JDU का हाथ

Bihar- नीतीश कुमार के बेटे निशांत का सियासत में कदम, आज थामेंगे JDU का हाथ

National- नूरखान एयरबेस पर हमले में शामिल एसयू-30 के क्रैश होने की कहानी

National- नूरखान एयरबेस पर हमले में शामिल एसयू-30 के क्रैश होने की कहानी

National-भारत बोला- अमेरिका के साथ संधि हमें युद्ध में उतरने को बाध्य नहीं कर सकती

National-भारत बोला- अमेरिका के साथ संधि हमें युद्ध में उतरने को बाध्य नहीं कर सकती

Realme C83 5G लॉन्च 7000mAh बैटरी वाला फोन

Realme C83 5G लॉन्च 7000mAh बैटरी वाला फोन

Israel- इजरायल बोला- मोदी के दौरे और ईरान पर हमले के बीच कोई लिंक नहीं

Israel- इजरायल बोला- मोदी के दौरे और ईरान पर हमले के बीच कोई लिंक नहीं

itel zeno 100 लॉन्च 6866 रुपये में नया स्मार्टफोन

itel zeno 100 लॉन्च 6866 रुपये में नया स्मार्टफोन

दुनिया के सबसे कमजोर पासवर्ड कौन से हैं!

दुनिया के सबसे कमजोर पासवर्ड कौन से हैं!

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870