Latest News : दमोह में कोबरा ने निगल लिया जिंदा सांप

Read Time:  1 min
दमोह
दमोह
FONT SIZE
GET APP

सर्पमित्र ने उल्टा लटकाकर बचाई जान

मध्य प्रदेश के दमोह जिले (Damoh district) से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां भूख लगने पर कोबरा सांप एक दूसरे सांप को निगल गया. घर में घुसे कोबरा का रेस्क्यू करने के लिए सर्पमित्र को बुलाया गया तो उसने कोबरा सांप को पकड़ लिया. जैसे ही उसने उसे उल्टा किया तभी उसने दूसरे सांप को उगल दिया. हर कोई ये देखकर हैरान रह गया. मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि उन्होंने अभी तक सांप को चूहे, मेंढक और अन्य छोटे जीवों को शिकार करते ही देखा था

दमोह जिले यह रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना हटा ब्लॉक के मड़ियादो कस्बे की है. यहां महावीरन मोहल्ले में रहने वाले हाकम सिंह नाम के व्यक्ति के घर दो सांप घुस गए थे. करीब पांच फीट लंबा (Cobra snake) कोबरा सांप देखकर परिवार के लोग काफी डर गए. कोबरा उन लोगों के सामने ही दूसरे सांप को निगल गया. इस बात की सूचना धीरे-धीरे पूरे मोहल्ले में फैल गई. इसके बाद उन्होंने तुरंत घटना की जानकारी जानकारी स्नैक कैचर नवीन खान को दी।

कोबरा सांप का रेस्क्यू

नवीन ने तुरंत मौके पर पहुंचकर सांप को पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया. कुछ दी देर में उन्होंने कोबरा सांप को पकड़ लिया. जैसे ही उन्होंने सांप को उल्टा किया उसने दूसरे सांप को बाहर उगलना शुरू कर दिया.

अन्य पढ़ें: भारत बन रहा है एआई क्षेत्र की नई वैश्विक ताकत

एक खतरनाक सांप के मुंह से दूसरे सांप को निकलता देख मौके पर मौजूद सभी लोगों के साथ स्नैक कैचर खुद हैरान रह गए. इसके बाद नवीन ने सांप को पकड़कर सुरक्षित तरीके से जंगल में छोड़ दिया।

एक सांप ने दूसरे सांप को निगला

दमोह जिले रेस्क्यू करने वाले सर्प मित्र नवीन खान ने बताया कि पहली बार उन्होंने इस तरह का कुछ देखा, जहां भूख के कारण एक सांप दूसरे सांप को निगल गया हो. इससे पहले उन्होंने सांप को चूहे, मेंढक जैसे जीवों को खाते देखा, लेकिन सांप निगलना अपने आप में अनोखा है.सांप के रेस्क्यू के दौरान एक युवक वीडियो ने वीडियो बना लिया था, जो कि अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कोबरा सांप की क्या खासियत है?

वयस्क 18 फीट तक लंबे हो सकते हैं और 25 साल तक जीवित रह सकते हैं।अपने आकार के बावजूद, किंग कोबरा बेहद फुर्तीला होता है। वे मुख्य रूप से भारत के जंगलों से लेकर दक्षिण पूर्व एशिया से लेकर फिलीपींस तक पाए जाते हैं। किंग कोबरा अन्य सांपों को खाता है और वे अजगर जैसे बड़े सांपों पर भी हमला करते हैं।

सांपों का राजा कौन है?

किंग कोबरा को “सांपों का राजा” भी कहा जाता है, और यह अपनी लंबाई, विषैलेपन और आक्रामक स्वभाव के लिए जाना जाता है।

अन्य पढ़ें:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।