नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में अवैध घुसपैठ और फर्जी दस्तावेजों के नेटवर्क का बड़ा खुलासा हुआ है। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने जलपाईगुड़ी रोड स्टेशन पर कार्रवाई करते हुए 14 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर नकली पहचान पत्रों के सहारे विदेश जाने की फिराक में थे।
ट्रेन से पकड़े गए 14 संदिग्ध, महिलाओं और बच्चों समेत
RPF ने दिल्ली जाने वाली नॉर्थ-ईस्ट एक्सप्रेस (North East Express) से इन संदिग्धों को हिरासत में लिया। गिरफ्तार लोगों में चार महिलाएं और चार नाबालिग भी शामिल हैं। यह कार्रवाई खुफिया सूचना के आधार पर की गई, जिसके बाद सभी यात्रियों के दस्तावेजों की गहन जांच की गई।
नकली आधार कार्ड और विदेशी करेंसी बरामद
जांच के दौरान आरोपियों के पास से फर्जी आधार कार्ड (Aadhar Card) और मलेशियाई मुद्रा बरामद की गई। अधिकारियों के अनुसार, कुल 5 पुरुष, 5 महिलाएं और 4 बच्चों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। सभी आरोपी बांग्लादेश के नागरिक बताए जा रहे हैं।
काम के बहाने कश्मीर जाने की बात
पूछताछ में गिरफ्तार लोगों ने बताया कि वे रोजगार के सिलसिले में कश्मीर जा रहे थे। हालांकि, उनके पास मिले दस्तावेज और अन्य साक्ष्य उनकी कहानी पर संदेह पैदा कर रहे हैं।
बुल्गारिया के लिए वीजा लेने की साजिश का खुलासा
प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि ये लोग भारत में रहकर बिना वैध दस्तावेजों के बुल्गारिया के लिए मेडिकल वीजा हासिल करने की कोशिश कर रहे थे। इस मामले में एक संगठित नेटवर्क की आशंका जताई जा रही है।
अन्य पढ़े: IPL 2026- राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराया
अवैध प्रवासियों के खिलाफ अभियान तेज
पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां लगातार वेरिफिकेशन अभियान चला रही हैं, ताकि अवैध रूप से भारत में रह रहे लोगों की पहचान की जा सके। इस कार्रवाई को इसी अभियान का हिस्सा बताया जा रहा है।
Read More :