Jodhpur : ससुर के निधन का सदमा नहीं सह पाई बहू, ब्रेन हेमरेज से हुई मौत

Read Time:  1 min
जोधपुर
जोधपुर
FONT SIZE
GET APP

अर्थी उठते ही बिगड़ी तबीयत, परिवार में पसरा मातम

जोधपुर जिले के बासनी मनणा गांव में एक ही परिवार में दो दिन के भीतर ससुर और बहू की मौत हो गई। 11 मई की शाम 95 साल के अमृतसिंह का बीमारी के चलते निधन हो गया। ससुर की मौत से सदमे में आई उनकी 47 साल की बहू मंजू कंवर को करीब दो घंटे बाद ब्रेन हेमरेज हो गया।

जोधपुर परिजन उन्हें इलाज के लिए जोधपुर के एमडीएम हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां 12 मई की दोपहर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिवार के लोगों का कहना है कि मंजू कंवर ने अपने ससुर को पिता मानकर उनकी सेवा की थी और उनकी मौत का सदमा सहन नहीं कर सकीं।

ससुर की अर्थी निकलते ही आया ब्रेन हेमरेज

बासनी मनणा गांव निवासी 95 साल के अमृतसिंह (Amrit Singh) लंबे समय से बीमार थे। 11 मई की शाम करीब 6 बजे उनका निधन हो गया। इसके बाद घर में शोक का माहौल था। परिवार के लोगों के मुताबिक उनकी (Manju) बहू मंजू कंवर खूब रोई। ससुरजी की मौत से उन्हें काफी सदमा लगा। तबीयत बिगड़ और 11 मई को ही उन्हें जोधपुर हॉस्पिटल भर्ती करवाना पड़ा।

12 मई की सुबह ससुर अमृतसिंह की अंतिम यात्रा निकाली गई और अंतिम संस्कार किया गया। परिजन इस शोक से उभरे भी नहीं थे कि 12 मई की दोपहर हॉस्पिटल में इलाज के दौरान बहू मंजू कंवर ने भी दम तोड़ दिया। उनकी अंतिम यात्रा 13 मई को निकाली गई। दो दिन में एक ही घर से ससुर और बहू की अर्थी निकलने से पूरे गांव में शोक का माहौल रहा। ग्रामीणों ने बताया कि मंजू कंवर परिवार और गांव के लोगों के साथ बेहद अपनापन रखती थीं।

परिवार बोला- पिता की तरह सेवा करती थी बहू

परिवार और ग्रामीणों का कहना है कि मंजू कंवर अपने ससुर अमृतसिंह की बेटी की तरह सेवा करती थीं। दोनों के बीच पिता-पुत्री जैसा स्नेह था। गांव के लोगों ने बताया कि मंजू कंवर हर काम जिम्मेदारी से संभालती थीं और परिवार को हमेशा साथ लेकर चलती थीं। ससुर की मौत के बाद वह लगातार मानसिक तनाव में थीं।

पाली में है पीहर, भाइयों को नहीं हो रहा यकीन

जोधपुर

दोनों बेटों के साथ मृतका मंजू कंवर। फाइल फोटो

मृतका मंजू कंवर का पीहर पाली जिले के धुरासनी गांव में है। उनके भाई नारायण सिंह और राजेंद्र सिंह पाली शहर के सुंदर नगर में रहते हैं। बहन की अचानक मौत से दोनों भाइयों का परिवार भी सदमे में है। परिवार का कहना है कि उन्हें अब तक यकीन नहीं हो रहा कि दो दिन पहले जिनसे बातचीत हुई, वह अब इस दुनिया में नहीं रहीं।

नवंबर 2026 में दोनों बेटों की शादी थी तय

मृतका के भाई राजेंद्र सिंह ने बताया कि मंजू कंवर के दो बेटे हैं। 24 साल का श्याम सिंह जयपुर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है, जबकि 22 साल का समरसिंह पाली में एक निजी स्कूल का मैनेजमेंट देखता है। दोनों की शादी नवंबर 2026 में प्रस्तावित थी। परिवार शादी की तैयारियों को लेकर चर्चा कर रहा था और मंजू कंवर भी तैयारियों में जुटी हुई थीं। उन्होंने बताया कि शादी को लेकर परिवार में लगातार बातचीत होती रहती थी, लेकिन अचानक हुए इस हादसे ने पूरे परिवार को तोड़ दिया।

अन्य पढ़े: Clelia Verdier coma : कोमा से जागी युवती.. उन बच्चों के लिए तड़प रही है जो कभी थे ही नहीं!

भतीजी की शादी में किया था डांस

मृतका के बड़े भाई नारायण सिंह ने बताया कि उनकी बेटी आरती की शादी 20 नवंबर 2025 को हुई थी। उस दौरान मंजू कंवर शादी में कई दिन पहले पहुंच गई थीं और सभी जिम्मेदारियां संभाल रही थीं। उन्होंने शादी में डांस भी किया था। मजाक में कहती थीं कि नवंबर 2026 में उनके दोनों बेटों की शादी होगी और उसमें दोनों भाइयों को भी जमकर डांस करना होगा। परिवार के लोग अब उन्हीं बातों को याद कर भावुक हो रहे हैं।

चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर थीं मंजू कंवर

परिवार के अनुसार चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी किरण कंवर हैं। उनसे छोटे नारायण सिंह, फिर मंजू कंवर और सबसे छोटे राजेंद्र सिंह हैं। परिवार का कहना है कि मंजू कंवर सभी भाई-बहनों को साथ लेकर चलती थीं और परिवार में उनकी अहम भूमिका थी।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।