Delhi railway station : आज के दौर में बिना किसी स्वार्थ के मदद करने वाले लोग बहुत कम मिलते हैं। दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक अनजान शख्स ने जो किया, उसने करोड़ों लोगों का दिल जीत लिया है। एक विदेशी युवती की मदद के लिए वह शख्स बिना सोचे-समझे रेलवे ट्रैक पर कूद गया। इस निस्वार्थ कार्य का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
ट्रैक पर कूदा अनजान नायक
इंडोनेशिया की एक डिजिटल क्रिएटर दिल्ली स्टेशन पर थीं, तभी उनका दुपट्टा ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच के गैप में गिर गया। वह समझ नहीं पा रही थीं कि क्या करें, तभी वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। जब हाथ से दुपट्टा नहीं निकला, तो वह शख्स अपनी जान की परवाह किए बिना ट्रैक पर उतर गया और दुपट्टा निकालकर युवती को सौंप दिया।
अन्य पढ़े: Entertainment- मां बनना हर महिला के जीवन का सबसे खूबसूरत पल : दीपिका सिंह
धन्यवाद के लिए भी नहीं रुका शख्स
मदद करने के बाद जब युवती ने उन्हें प्लेटफॉर्म पर खींचने के लिए हाथ बढ़ाया, तो उन्होंने विनम्रता से इनकार कर दिया (Delhi railway station) और खुद ऊपर चढ़ गए। वह युवती के धन्यवाद सुनने के लिए भी नहीं रुके और चुपचाप अपने रास्ते चल दिए। इंस्टाग्राम पर साझा किए गए इस वीडियो को अब तक 41 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। नेटिजन्स उस व्यक्ति की तारीफ करते हुए उन्हें “असली जेंटलमैन” बता रहे हैं।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :