Eid-ul-Azha 2025 : बकरीद पर ताजमहल की शाही मस्जिद में पढ़ी गई नमाज

Read Time:  1 min
नमाज
नमाज
FONT SIZE
GET APP

बकरीद पर नमाजियों के साथ पर्यटकों को भी मिला नि:शुल्क प्रवेश

ताजमहल की शाही मस्जिद में शनिवार की सुबह बकरीद पर मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा कर देश में अमन-चैन के लिए दुआ मांगी। नमाज के बाद एक-दूसरे के गले मिलकर लोगों ने मुबारकबाद दी। इस दौरान ताजमहल में दो घंटे तक निशुल्क प्रवेश रहा। नमाजियों के साथ पर्यटकों को भी निशुल्क प्रवेश मिला। बकरीद पर निशुल्क प्रवेश होने के कारण ताजमहल का दीदार करने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। ताजमहल के अलावा आगरा की प्रमुख मस्जिदों में खुदा की इबादत में हजारों सिर झुके। आगरा समेत फतेहपुरसीकरी, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद में ईद-उल-जुहा पर्व शांतिपूर्वक मनाया जा रहा है।

मथुरा की शाही ईदगाह मस्जिद में बड़ी तादाद में लोगों ने अदा की नमाज

मथुरा की शाही ईदगाह मस्जिद में बड़ी तादाद में लोगों ने नमाज अदा की। फिरोजाबाद, मैनपुरी और एटा-कासगंज में भी सौहार्दपूर्ण माहौल में बकरीद का पर्व मनाया जा रहा है। बकरीद के पर्व पर आगरा मंडल के सभी जिलों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। मस्जिदों के बाहर पुलिस बल की तैनाती की गई। आज ईद उल अजहा का त्यौहार है। तमाम ईदगाह और मस्जिदों में अकीदत की नमाज अदा की जा रही है। कुर्बानी के जज्बे के साथ मुसलमान अल्लाह की बारगह में सजदा कर हजरत इब्राहिम अलै. की उस अजीम कुर्बानी को याद कर रहे हैं, जो उन्होंने अपने रब के हुक्म से पेश की थी। इस दौरान सुरक्षा के लिए चाक चौबंद प्रबंध किए गए हैं। ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है। लखनऊ में टीले वाली मस्जिद और ऐशबाग ईदगाह में बकरीद की Namaz अदा की गई।

नमाज

नमाज के बाद दी गई कुर्बानी

ईद-उल-अजहा की नमाज के बाद मुसलमान अल्लाह से मोहब्बत को दुनिया की हर चीज से ऊपर रखने के जज्बे के साथ कुर्बानी करेंगे। कुर्बानी का दौर शनिवार शुरू होकर सोमवार तक चलता रहेगा। लखनऊ में ईद-उल-अजहा की सबसे बड़ी जमात ऐशबाग ईदगाह में अदा होगी। ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली सुबह 10 बजे नमाज पढ़ाएंगे। शिया समुदाय की सबसे बड़ी जमात आसिफी मस्जिद में अदा होगी। यहां पर मौलाना सरताज हैदर की इमामत में ईद-उल-अजहा की नमाज सुबह 11 बजे अदा होगी। टीले वाली मस्जिद में सुबह 9 बजे मस्जिद के इमाम मौलाना फजलुल मन्नान रहमानी नमाज अदा कराएंगे। हालांकि, यूपी के अलग-अलग जिलों में नमाज पढ़ने का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया।

digital

लेखक परिचय

digital

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।