Weather Update : दिल्ली-UP-बिहार में तीन दिन आंधी और बारिश का अलर्ट

Read Time:  1 min
Weather Update
Weather Update
FONT SIZE
GET APP

मुख्य बातें: 

  • दिल्ली, यूपी और राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट
  • 29 मई से प्री-मानसून गतिविधियां होंगी तेज
  • कई राज्यों में 60 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

नई दिल्ली। उत्तर भारत में भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों को जल्द राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार (Bihar) राजस्थान, पंजाब और हरियाणा (Punjab and Hariyana) समेत कई राज्यों में 28 मई से तेज आंधी, बारिश और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से अगले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और प्री-मानसून गतिविधियां तेज होंगी।

दिल्ली में 60 KMPH की रफ्तार से चलेगी आंधी

दिल्ली में पिछले कई दिनों से तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। मौसम विभाग ने 28 और 29 मई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन दिनों हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

यूपी में 80 KMPH तक चल सकती हैं हवाएं

उत्तर प्रदेश के बांदा, प्रयागराज और वाराणसी में तापमान 47 से 48 डिग्री तक पहुंच चुका है। IMD के अनुसार, पश्चिमी और पूर्वी यूपी में 28 से 31 मई के बीच बारिश और तेज आंधी का दौर रहेगा।दिल्ली से सटे पश्चिमी यूपी और पूर्वांचल के कई जिलों में 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

राजस्थान और पंजाब में भी मौसम बदलेगा

राजस्थान में 28 से 30 मई के बीच तेज आंधी, बारिश और धूल भरे तूफान की चेतावनी जारी की गई है। कई इलाकों में हवाओं की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी अगले तीन दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना है।

पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर पहले से दिखाई दे रहा है।मौसम विभाग ने 28 से 30 मई के बीच इन राज्यों में भारी बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है।

मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में भी बारिश

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भी प्री-मानसून बारिश शुरू होने के आसार हैं।विदर्भ, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा में लगातार बारिश की संभावना जताई गई है।

Read Also : CBSE Re-evaluation 2026: हर चौथे छात्र ने मांगी Answer Sheet, कॉपी चेकिंग पर उठे बड़े सवाल

IMD ने लोगों को दी सलाह

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, बिजली गिरने के समय खुले मैदानों से दूर रहने और तेज आंधी के दौरान घरों में रहने की अपील की है।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।