Twisha Sharma Case : CBI जांच तेज, सास गिरिबाला सिंह के आरोपों से बढ़ा विवाद

Read Time:  1 min
Twisha Sharma Death Case
Twisha Sharma Death Case
FONT SIZE
GET APP

मुख्य बातें: 

  • ट्विशा शर्मा मौत मामले में CBI ने दर्ज की नई FIR
  • पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह से पूछताछ
  • गिरिबाला सिंह ने ट्विशा के परिवार पर लगाए गंभीर आरोप

भोपाल। फिल्म एक्ट्रेस और मॉडल (Twisha Sharma) की संदिग्ध मौत के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने जांच तेज कर दी है। एजेंसी ने इस केस में नई एफआईआर दर्ज करने के बाद भोपाल पुलिस से केस डायरी और अहम सबूत अपने कब्जे में ले लिए हैं।

पति और सास से CBI की पूछताछ

सीबीआई टीम ने मंगलवार को कटारा हिल्स थाने में ट्विशा के पति समर्थ सिंह से लंबी पूछताछ की। वहीं, ट्विशा की सास और पूर्व जिला जज Giribala Singh से भी अधिकारियों ने उनके बाग मुगलिया स्थित आवास पर सवाल-जवाब किए।सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसी ने ट्विशा के माता-पिता, भाई और अन्य परिजनों के बयान भी दर्ज किए हैं।

जमानत पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई

पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर बुधवार को जबलपुर हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है।ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा ने अदालत से उनकी जमानत रद्द करने की मांग की है। उनका आरोप है कि गिरिबाला सिंह ने जमानत की शर्तों का उल्लंघन किया है।

सास के आरोपों से बढ़ा विवाद

गिरिबाला सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया था कि ट्विशा गर्भवती होने के बाद बच्चा गिराना चाहती थी और वह ड्रग्स की लत से जूझ रही थी। उन्होंने यह भी कहा कि ट्विशा के माता-पिता ने शादी के बाद उसे “त्याग दिया था” और पांच महीनों तक उससे मिलने तक नहीं आए।

ग्लैमर इंडस्ट्री को लेकर भी लगाए आरोप

गिरिबाला सिंह ने आरोप लगाया कि ट्विशा के पिता उसे ग्लैमर और एक्टिंग की दुनिया में आगे बढ़ने के लिए वजन कम करने और फिगर मेंटेन रखने की दवाइयां देते थे।इन बयानों के बाद यह मामला और ज्यादा विवादों में आ गया है।

Read Also : CBSE Re-evaluation 2026: हर चौथे छात्र ने मांगी Answer Sheet, कॉपी चेकिंग पर उठे बड़े सवाल

CBI की जांच पर टिकी नजरें

भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने सीबीआई अधिकारियों को मामले से जुड़ी अहम जानकारी दी है। एजेंसी अब मौत के कारण, पारिवारिक विवाद और कथित मानसिक दबाव समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।