Weather-कोहरे का कहर, वंदे भारत–दरभंगा हमसफर एक्सप्रेस समेत 60 से ज्यादा ट्रेनें ठप

Read Time:  1 min
हमसफर
हमसफर
FONT SIZE
GET APP

नई दिल्ली। सर्दी और घने कोहरे से लगभग पूरा उत्तर भारत परेशान है। कोहरे के कहर ने जहां आम जनजीवन को प्रभावित किया है, वहीं रेल यातायात (Train Traffic) भी बुरी तरह पटरी से उतर गया है। रविवार को भी रेल यात्रियों की परेशानी कम नहीं हुई। कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली वंदे भारत (Vande Bharat) राजधानी, शताब्दी, हमसफर (Rajadhani Express) सहित लंबी दूरी की 60 से अधिक ट्रेनें घंटों की देरी से चलती रहीं।

वंदे भारत समेत कई प्रीमियम ट्रेनें लेट

कोहरे का सबसे ज्यादा असर प्रीमियम ट्रेनों पर पड़ा है। वाराणसी–नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस करीब 13 घंटे 15 मिनट की देरी से चल रही है। इसके अलावा राजधानी और शताब्दी एक्सप्रेस जैसी तेज रफ्तार ट्रेनें भी 2 से 10 घंटे तक विलंबित रहीं।

वापसी ट्रेनों के समय में भी बदलाव

ट्रेनों के देरी से दिल्ली पहुंचने के कारण वापसी दिशा में जाने वाली कई ट्रेनों के प्रस्थान समय में भी बदलाव करना पड़ा है। इससे यात्रियों को स्टेशन पर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है और कई लोगों की आगे की यात्रा योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं।

लोकल ट्रेनें भी कोहरे की चपेट में

लंबी दूरी की ट्रेनों के साथ-साथ कई लोकल और पैसेंजर ट्रेनें भी आधे घंटे से लेकर एक घंटे तक की देरी से चल रही हैं। सुबह और देर रात के समय दृश्यता बेहद कम होने के कारण ट्रेन संचालन में अतिरिक्त सावधानी बरती जा रही है।

रेलवे ने बढ़ाई सतर्कता, यात्रियों को सलाह

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, कोहरे के चलते ट्रेनों की रफ्तार नियंत्रित रखी जा रही है। लोको पायलटों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे घर से निकलने से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें।

देरी से चल रही प्रमुख ट्रेनें

  • नई दिल्ली–सोगरिया (कोटा) सुपरफास्ट एक्सप्रेस
  • नई दिल्ली–दरभंगा बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस
  • नई दिल्ली–दरभंगा हमसफर विशेष
  • नई दिल्ली–अमृतसर शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस
  • नई दिल्ली–लखनऊ स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस
  • नई दिल्ली–गया महाबोधि एक्सप्रेस
  • नई दिल्ली–लखनऊ गोमती एक्सप्रेस
  • हजरत निजामुद्दीन–जबलपुर महाकौशल एक्सप्रेस
  • हजरत निजामुद्दीन–हुबली सुपरफास्ट एक्सप्रेस
  • आनंद विहार टर्मिनल–पुरी नीलांचल एक्सप्रेस
  • आनंद विहार टर्मिनल–जोगबनी सीमांचल एक्सप्रेस
  • आनंद विहार टर्मिनल–कामाख्या नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस

आने वाले दिनों में भी राहत के आसार कम

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक उत्तर भारत में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। ऐसे में रेल सेवाओं पर असर जारी रह सकता है और यात्रियों की मुश्किलें अभी और बढ़ सकती हैं।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।