తెలుగు | Epaper

Delhi–Saharanpur : दिल्ली–सहारनपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Delhi–Saharanpur : दिल्ली–सहारनपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा

रोडवेज बस ने कैंटर में मारी टक्कर; 1 की मौत, 6 से अधिक घायल

दिल्ली–सहारनपुर हाईवे पर एक दर्दनाक हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। तेज रफ्तार रोडवेज बस ने आगे चल रहे कैंटर में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

कैसे हुआ हादसा?

  • रोडवेज बस तेज गति में थी
  • अचानक सामने चल रहे कैंटर से दूरी कम हो गई
  • बस ड्राइवर नियंत्रण नहीं रख सका और पीछे से जोरदार टक्कर हो गई

टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे (Delhi–Saharanpur) पर बड़ौली के पास एक भीषण सड़क हादसे में यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह से अधिक गंभीर रूप से घायल हो गए. तेज रफ्तार बस ने सड़क किनारे खड़े सीएनजी कैंटर को टक्कर मार दी।

दिल्ली-सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. (Badoli Village) बड़ौली गांव के पास स्थित एक सीएनजी पंप के सामने तेज रफ्तार रोडवेज बस और सड़क किनारे खड़े सीएनजी कैंटर के बीच जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, रोडवेज बस तेज गति से दिल्ली की ओर जा रही थी. इसी दौरान चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस सड़क किनारे खड़े कैंटर से जा भिड़ी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे के वक्त बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और कई यात्री संतुलन खोकर गिर पड़े. घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और लोग हदशत में आ गए।

अन्य पढ़े: Rupee vs dollar : डॉलर के मुकाबले रुपया ऐतिहासिक गिरावट

1 की मौत, 6 से अधिक घायल

हादसे में एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 से अधिक गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. सीएचसी बड़ौत के डाॅ. देवराज भारद्वाज अनुसार, कुछ घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ-साथ क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात को बहाल किया. हादसे के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

पुलिस के अनुसार शुरूआती जांच में हादसे का कारण बस की तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही माना जा रहा है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई कर रही है. पुलिस के अनुसाग मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अन्य पढ़े:

बिना तलाक लिव-इन में नहीं रह सकते शादीशुदा जोड़े

बिना तलाक लिव-इन में नहीं रह सकते शादीशुदा जोड़े

पश्चिम उत्तर प्रदेश में विकास की रफ्तार तेज

पश्चिम उत्तर प्रदेश में विकास की रफ्तार तेज

WB- चुनाव आयोग का एक्शन- सीएम ममता के भाषण पर मांगी रिपोर्ट, एसआई निलंबित

WB- चुनाव आयोग का एक्शन- सीएम ममता के भाषण पर मांगी रिपोर्ट, एसआई निलंबित

PM Modi- उत्तर प्रदेश में विकास की नई उड़ान जेवर एयरपोर्ट का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

PM Modi- उत्तर प्रदेश में विकास की नई उड़ान जेवर एयरपोर्ट का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

डॉलर के मुकाबले रुपया ऐतिहासिक गिरावट

डॉलर के मुकाबले रुपया ऐतिहासिक गिरावट

धुरंधर की कमाई तूफान, 9 दिन में 1100 करोड़

धुरंधर की कमाई तूफान, 9 दिन में 1100 करोड़

Delhi- दिल्ली में बड़ा खतरा टला- इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, 161 यात्री सुरक्षित

Delhi- दिल्ली में बड़ा खतरा टला- इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, 161 यात्री सुरक्षित

जज हुए ठगी के शिकार, क्रेडिट कार्ड से गायब 6 लाख रुपये

जज हुए ठगी के शिकार, क्रेडिट कार्ड से गायब 6 लाख रुपये

हाईवे पर टैंकर पलटा, लीक पेट्रोल को लोग बाल्टी में भरने लगे

हाईवे पर टैंकर पलटा, लीक पेट्रोल को लोग बाल्टी में भरने लगे

UP-शंकराचार्य विवाद- केस करने वाले ब्रह्मचारी को मिली जान से मारने की धमकी

UP-शंकराचार्य विवाद- केस करने वाले ब्रह्मचारी को मिली जान से मारने की धमकी

ओडिशा में पर्यटक बस पलटी, 5 की मौत, 40 घायल

ओडिशा में पर्यटक बस पलटी, 5 की मौत, 40 घायल

अब सिर्फ 60 नक्सली ही बचे?

अब सिर्फ 60 नक्सली ही बचे?

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870