తెలుగు | Epaper

Mango Shake : मैंगो शेक पीने से कितना बढ़ता है शुगर लेवल?

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Mango Shake : मैंगो शेक पीने से कितना बढ़ता है शुगर लेवल?

गर्मी में मैंगो शेक पीना हर किसी की पहली पसंद होती है, लेकिन डायबिटीज मरीजों को इसे पीने से पहले सोचना पड़ता है. आइए जानते हैं आखिर इसके पीने से कितना शुगर बढ़ता है?

जैसे ही गर्मी बढ़ने लगती है, वैसे ही आम सभी का मनपसंद फल बन जाता है. अगर किसी व्यक्ति को मैंगो शेक मिल तो दिल खुशी से झूम उठता है.लेकिन जिन लोगों को डायबिटीज है या जो अपने शुगर लेवल को लेकर सजग रहते हैं, उनके मन में एक सवाल हमेशा रहता है, क्या मैंगो शेक पीना ठीक है? इससे शुगर लेवल तो ज्यादा नहीं बढ़ जाएगा? आज हम इसी सवाल का सही जबाव देने जा रहे हैं।

मैंगो शेक में कितना शुगर होता है?

  • आम अपने आप में एक मीठा फल है. ये आप सभी जानते हैं, लेकिन 100 ग्राम आम की बात की जाए तो इसमें करीब 14-15 ग्राम प्राकृतिक शुगर होती है. जब आप इसे दूध और कभी-कभी चीनी मिलाकर शेक में बदलते हैं, तो इसका मीठापन बढ़ जाता है. यानी चीनी मिलाकर मैंगो शेक  पीते हैं, तो एक ग्लास में लगभग 30-35 ग्राम शुगर हो सकती है. जो केवल दूध और चीनी से आता है।

क्या डायबिटीज वालों को मैंगो शेक पीना चाहिए?

अगर आपको डायबिटीज है, तो मैंगो शेक पीते वक्त बहुत सोच-समझना चाहिए. इसका मतलब ये नहीं कि आपको आम से बिल्कुल दूरी बना लेनी है, लेकिन आपको मात्रा और समय का ध्यान रखना होगा।

  • केवल आम और दूध से बना शेक पीना ठीक रहता है.यानी चीनी इसमें नहीं मिलाना चाहिए.
  • खाने के साथ या थोड़ी मात्रा में पीएं, ताकि शुगर अचानक से न बढ़े।
  • फ्रेश क्रीम या आइसक्रीम न मिलाएं, क्योंकि ये कैलोरी और शुगर दोनों बढ़ाते हैं।

स्वस्थ लोगों के लिए क्या सुझाव हैं?

  • अगर आपको डायबिटीज नहीं है, तब भी मैंगो शेक की अति करना ठीक नहीं। एक दिन में एक ग्लास काफी है।
  • इसे नाश्ते या लंच के साथ लें, ताकि शरीर को एनर्जी मिले और शुगर बढ़ने से बच जाएं।
  • एक्सरसाइज करने वालों के लिए यह एक अच्छा एनर्जी ड्रिंक बन सकता है।

मैंगो शेक एक टेस्टी और एनर्जेटिक ड्रिंक है, लेकिन शुगर कंट्रोल के मामले में इससे सावधानी बरतना जरूरी है. खासकर डायबिटीज के मरीजों को मात्रा, समय, चीनी, शेक इन सभी का ध्यान रखकर पीना होगा. खुशखबरी यह है कि पूरी तरह नकारने की जरूरत नहीं है.बस समझदारी के साथ इसे पीया जा सकता, यानी आपको इसे पीने से पहले कुछ जरूरी चीजों का ध्यान रखना होगा।

Read more:Mango : फलों की कम आवक के कारण वीरान पड़ा है जगतियाल का प्रसिद्ध आम बाजार

Air India- हवा के तेज झोंकों से डगमगाया एयर इंडिया का प्लेन, 300 यात्री रहे सहमे

Air India- हवा के तेज झोंकों से डगमगाया एयर इंडिया का प्लेन, 300 यात्री रहे सहमे

Bihar- 27 मार्च को जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, नए नेतृत्व पर सबकी नजर

Bihar- 27 मार्च को जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, नए नेतृत्व पर सबकी नजर

LPG- एलपीजी सप्लाई में राहत की उम्मीद, शिवालिक जहाज मुंद्रा पोर्ट पहुंचा

LPG- एलपीजी सप्लाई में राहत की उम्मीद, शिवालिक जहाज मुंद्रा पोर्ट पहुंचा

Bihar- बिहार के मोतिहारी में एनकाउंटर, दो बदमाश मारे गए, एक पुलिसकर्मी शहीद

Bihar- बिहार के मोतिहारी में एनकाउंटर, दो बदमाश मारे गए, एक पुलिसकर्मी शहीद

बस और ट्रॉला की भिड़ंत में 5 लोगों की मौत

बस और ट्रॉला की भिड़ंत में 5 लोगों की मौत

National- मोदी की इजरायल यात्रा के बाद ईरान पर हमले का मौका मिला- अजार का दावा

National- मोदी की इजरायल यात्रा के बाद ईरान पर हमले का मौका मिला- अजार का दावा

वृंदावन में बंदरों से राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए हाई अलर्ट

वृंदावन में बंदरों से राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए हाई अलर्ट

Iran War- गैस-तेल की सप्लाई सुरक्षित रखने के लिए केंद्र सरकार ने उठाए अहम कदम

Iran War- गैस-तेल की सप्लाई सुरक्षित रखने के लिए केंद्र सरकार ने उठाए अहम कदम

Weather- गर्मी के बीच बारिश की संभावना, कई राज्यों में अलर्ट जारी

Weather- गर्मी के बीच बारिश की संभावना, कई राज्यों में अलर्ट जारी

आवारा कुत्तों के हमले में महिला की मौत

आवारा कुत्तों के हमले में महिला की मौत

RRB ने निकाली असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती

RRB ने निकाली असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती

कार्ड रिवॉर्ड्स और ऑफर्स में कटौती

कार्ड रिवॉर्ड्स और ऑफर्स में कटौती

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870