తెలుగు | Epaper

Latest News : खेसारी लाल यादव के पास कितनी संपत्ति है?

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Latest News : खेसारी लाल यादव के पास कितनी संपत्ति है?

करोड़ों की कार और लाखों के गहने

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal) इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को नामांकन दाखिल किया। आइये जानते हैं कि यादव ने अपने हलफनामे में कितनी संपत्ति की खुलासा किया है।

पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। पहले चरण के चुनाव के लिए सभी प्रत्याशियों ने नामांकन भी कर लिया है। इस बीच भोजपुरी स्टार (Bhojpuri Star) खेसारी लाल यादव भी सारण जिले की छपरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने शत्रुघ्न यादव उर्फ ​​खेसारी लाल यादव को टिकट दिया है। यादव ने शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल किया। वहीं खेसारी लाल यादव की संपत्ति की बात करें तो उनके हलफनामे के अनुसार उनके पास 24.81 करोड़ रुपये की चल व अचल संपत्ति है 

लफनामे में किया संपत्ति का खुलासा

बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश की सबसे लोकप्रिय बोली भोजपुरी के सबसे प्रसिद्ध गायकों व अभिनेताओं में से एक खेसारी लाल यादव को राजद ने पार्टी में शामिल होने के एक दिन बाद इस सीट से उम्मीदवार बनाया। खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा भी गुरुवार को राजद में शामिल हुईं।

शुक्रवार को चुनाव अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल करते समय एक हलफनामे में खेसारी लाल यादव ने बताया कि उनके पास 16.89 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 7.91 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। वहीं खेसारी लाल यादव की पत्नी के पास 90.02 लाख रुपये की चल संपत्ति और 6.49 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है।

अन्य पढ़ें: राजद ने खेसारी लाल की पत्नी और तेजप्रताप की साली को दिया टिकट

हलफनामे के अनुसार, भोजपुरी अभिनेता के पास पांच लाख रुपये और उनकी पत्नी के पास दो लाख रुपये नकदी है। उनके के पास कई बैंक खाते और 35 लाख रुपये के सोने के आभूषण हैं। हलफनामे के अनुसार, खेसारी लाल यादव की चल संपत्ति में तीन करोड़ रुपये की एक लग्जरी कार शामिल है। 

कौन हैं खेसारी लाल यादव?

पहली बार चुनाव लड़ रहे गायक यादव ने कहा, “मेरा दिल हमेशा राजद के साथ रहा है।” बता दें कि छपरा में पहले चरण में छह नवंबर को मतदान होगा। खेसारी लाल यादव ने लगभग 100 फिल्मों में काम किया है और 5,000 से अधिक भोजपुरी गीत गाए हैं।

उन्होंने दावा किया कि उनके पिता मंगरू यादव शुरुआत में सुबह में एक रेहड़ी-पटरी वाले के रूप में और रात में एक सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करते थे। यादव का दावा है कि वह बचपन में मवेशी चराते और उनका दूध बेचते थे। उन्होंने कहा है कि बाद में, वह दिल्ली चले गए, जहां उन्होंने अपने माता-पिता और पत्नी के साथ ‘लिट्टी-चोखा’ बेचना शुरू किया। 

लाल यादव पहले क्या कर रहे थे?

1998-99 के दौरान यादव ने भोजपुरी थिएटरों में एक थिएटर कलाकार के रूप में अपना करियर शुरू किया, जहाँ वे रामायण और महाभारत में गाया करते थे, उन्होंने भोजपुरी लोक नृत्य लौंडा नाच भी सीखा। बाद में वे ओखला , दिल्ली भी चले गए, जहाँ उन्होंने अपने माता-पिता और पत्नी के साथलिट्टी चोखा बेचना शुरू किया।

अन्य पढ़ें:

अमित शाह का आज 61वां जन्मदिन

अमित शाह का आज 61वां जन्मदिन

श्वेता सुमन का नामांकन रद्द

श्वेता सुमन का नामांकन रद्द

INS सह्याद्रि शामिल हुआ भारत-जापान समुद्री अभ्यास में

INS सह्याद्रि शामिल हुआ भारत-जापान समुद्री अभ्यास में

द्रौपदी मुर्मू ने सबरीमाला में सिर पर रखा ‘इरुमुडीकेट्टु’

द्रौपदी मुर्मू ने सबरीमाला में सिर पर रखा ‘इरुमुडीकेट्टु’

मेहुल चोकसी को झटका

मेहुल चोकसी को झटका

नीरज चोपड़ा बने ‘लेफ्टिनेंट कर्नल’

नीरज चोपड़ा बने ‘लेफ्टिनेंट कर्नल’

हैदराबाद समेत पांच महानगरों में खुलेंगे ‘इन्वेस्ट यूपी’ निवेश प्रोत्साहन ऑफिस

हैदराबाद समेत पांच महानगरों में खुलेंगे ‘इन्वेस्ट यूपी’ निवेश प्रोत्साहन ऑफिस

भारत की समृद्धि का आधार रहा है गोवंश – योगी आदित्यनाथ

भारत की समृद्धि का आधार रहा है गोवंश – योगी आदित्यनाथ

गंगोत्री धाम के कपाट बंद, अब मां गंगा के दर्शन होंगे मुखवा गांव में

गंगोत्री धाम के कपाट बंद, अब मां गंगा के दर्शन होंगे मुखवा गांव में

पीएम मोदी ने अमित शाह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी

पीएम मोदी ने अमित शाह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी

चुनावी जंग में लालू परिवार पर दबाव, सीबीआई ने गवाहों की फौज खड़ी कर दी

चुनावी जंग में लालू परिवार पर दबाव, सीबीआई ने गवाहों की फौज खड़ी कर दी

राष्ट्रपति मुर्मु बाल-बाल बचीं, हेलीपैड धंसने से हेलीकॉप्टर लैंडिंग में हादसा टला

राष्ट्रपति मुर्मु बाल-बाल बचीं, हेलीपैड धंसने से हेलीकॉप्टर लैंडिंग में हादसा टला

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870