తెలుగు | Epaper

Latest Hindi News : भारतीय सेना को मिलेगा घातक हथियार, 2 किमी दूर से ड्रोन करेगा नष्ट

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Latest Hindi News : भारतीय सेना को मिलेगा घातक हथियार, 2 किमी दूर से ड्रोन करेगा नष्ट

नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना (Indian Army) की ओर से पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकी ठिकानों की तबाही के बाद मुल्ला असीम मुनीर की फौज ने तुर्की मेड सस्ते ड्रोन के झुंड भारत की ओर भेजकर दहशत मचाने का प्रयास किया था। सेना ने उस खतरे से तब, तब बखूबी निपट लिया, लेकिन दुश्मन के इस तरह के हमलों से बचने के लिए ठोस सिस्टम अपनाने की जरूरत है।

2 किलोमीटर दूर से ड्रोन गिराने में सक्षम नया सिस्टम

रिपोर्ट है कि इसी कड़ी में भारतीय सेना और वायु सेना 16 स्वदेशी ड्रोन डिटेक्शन एंड इंटरडिक्शन सिस्टम का ऑर्डर देने जा रही है, जो 2 किलोमीटर दूर से ही दुश्मन के (UAV) या ड्रोन को लेजर से मार गिरा सकते हैं। यह सिस्टम डीआरडीओ द्वारा विकसित किया गया है और 10 किलोवाट लेजर बीम क्षमता से लैस है।

पहले संस्करण से दोगुनी मारक क्षमता

रक्षा अधिकारियों ने बताया कि यह सिस्टम पहले के मुकाबले दोगुनी दूरी तक टारगेट को तबाह कर सकता है। पुराना सिस्टम केवल 1 किलोमीटर दूरी तक ही प्रभावी था।

DRDO का 30 किलोवाट लेजर वेपन का सफल परीक्षण

डीआरडीओ इससे भी ज्यादा शक्तिशाली 30 किलोवाट लेजर आधारित डायरेक्ट एनर्जी वेपन का परीक्षण कर चुका है, जो 5 किलोमीटर दूर तक के टारगेट को नष्ट कर देता है। अप्रैल में भारत ने इस तकनीक का उपयोग करते हुए फिक्स्ड विंग एयरक्राफ्ट, मिसाइल और ड्रोन स्वार्म को मार गिराने की क्षमता प्रदर्शित की।
इस उपलब्धि के साथ भारत अब अमेरिका, चीन और रूस जैसे चुनिंदा देशों की श्रेणी में शामिल हो गया है।

CHESS लैब की बड़ी उपलब्धि

इस तरह के अत्याधुनिक हाई-पावर लेजर एनर्जी वेपन सिस्टम पर डीआरडीओ की चेन्नई स्थित (CHESS) (Centre for High Energy Systems and Sciences) लैब काम कर रही है। इस लैब ने आंध्र प्रदेश के कुर्नूल में एक जमीनी वाहन पर लगे लेजर-डायरेक्टेड वेपन MK-II(A) का सफल प्रदर्शन भी किया। इसके हमले से फिक्स्ड-विंग UAV और ड्रोन स्वार्म पूरी तरह तबाह हो गए

Army की नौकरी कितने साल की होती है?

भारतीय सेना में नौकरी की अवधि अग्निवीर योजना के तहत 4 साल है। वहीं, स्थायी कमीशन प्राप्त अधिकारियों के लिए शुरुआती सेवा अवधि 10 साल होती है, जिसे बाद में 4 साल और बढ़ाया जा सकता है (कुल 14 साल)। 

Read More :

रिश्वत मामले में सजा घटाई गई

रिश्वत मामले में सजा घटाई गई

iQOO Z11x 5G लॉन्च, कीमत और फीचर्स

iQOO Z11x 5G लॉन्च, कीमत और फीचर्स

टैबलेट के फीचर्स और कीमत

टैबलेट के फीचर्स और कीमत

आधी रात ट्रांसफर पर ममता का गुस्सा

आधी रात ट्रांसफर पर ममता का गुस्सा

Bihar- अनंत सिंह नहीं लड़ेंगे चुनाव, पार्टी अब किसे उतारेगी मैदान में ?

Bihar- अनंत सिंह नहीं लड़ेंगे चुनाव, पार्टी अब किसे उतारेगी मैदान में ?

Bihar- नीतीश कुमार फिर निकलेंगे समृद्धि यात्रा पर, राज्यसभा चुनाव के बीच किया ऐलान

Bihar- नीतीश कुमार फिर निकलेंगे समृद्धि यात्रा पर, राज्यसभा चुनाव के बीच किया ऐलान

Rajya Sabha Election- ओडिशा में विधायकों में झड़प, बिहार में 3 कांग्रेस विधायक रहे गायब

Rajya Sabha Election- ओडिशा में विधायकों में झड़प, बिहार में 3 कांग्रेस विधायक रहे गायब

Bihar- राज्यसभा मतदान के बीच सीएम नीतीश का औचक निरीक्षण, पटना समाहरणालय पहुंचे

Bihar- राज्यसभा मतदान के बीच सीएम नीतीश का औचक निरीक्षण, पटना समाहरणालय पहुंचे

Rajya Sabha- कांग्रेस का आरोप-राज्यसभा चुनाव में विधायकों को 5-5 करोड़ का ऑफर

Rajya Sabha- कांग्रेस का आरोप-राज्यसभा चुनाव में विधायकों को 5-5 करोड़ का ऑफर

West Bengal- चुनाव से पहले आयोग का बड़ा फैसला, बंगाल की मुख्य सचिव नंदिनी हटाईं गईं

West Bengal- चुनाव से पहले आयोग का बड़ा फैसला, बंगाल की मुख्य सचिव नंदिनी हटाईं गईं

Rajya Sabha- राज्यसभा चुनाव की वोटिंग शुरू बिहार, ओडिशा और हरियाणा में सियासी जंग

Rajya Sabha- राज्यसभा चुनाव की वोटिंग शुरू बिहार, ओडिशा और हरियाणा में सियासी जंग

Rajya Sabha Election- जेल से विधानसभा पहुंचे अनंत सिंह, वोट डालकर दिखाया जीत का इशारा

Rajya Sabha Election- जेल से विधानसभा पहुंचे अनंत सिंह, वोट डालकर दिखाया जीत का इशारा

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870