Latest Hindi News : INDIGO-इंडिगो का संकट गहराया, 134 फ्लाइटें फिर रद्द

Read Time:  1 min
इंडिगो
इंडिगो
FONT SIZE
GET APP

नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI Airport) पर सोमवार को भी यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इंडिगो की उड़ानों में चल रही लगातार देरी और कैंसिलेशन के कारण सुबह से ही टर्मिनल पर अफरातफरी जैसी स्थिति देखी गई।

एक ही दिन में 134 फ्लाइटें रद्द

इंडिगो ने सोमवार को अपनी कुल 134 उड़ानें रद्द कर दीं। इनमें 75 डिपार्चर (जाने वाली) और 59 अराइवल (आने वाली) फ्लाइट्स शामिल हैं। अचानक हुए इन कैंसिलेशंस से हजारों यात्रियों की यात्रा योजनाएं प्रभावित हो गईं और कई लोगों को घंटों एयरपोर्ट पर फंसे रहना पड़ा।

यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी

दिल्ली एयरपोर्ट प्रबंधन ने स्थिति को देखते हुए यात्रियों के लिए एडवाइजरी (Advisory) जारी की है। इसमें स्पष्ट कहा गया है कि इंडिगो की फ्लाइट्स में देरी और कैंसिलेशन का सिलसिला आगे भी जारी रह सकता है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि एयरपोर्ट (Airport) आने से पहले अपनी फ्लाइट का नवीनतम स्टेटस एयरलाइन से अवश्य चेक करें, ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके।

इंडिगो ने कही यह बात

इंडिगो की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि एयरलाइन की टीमें सभी संबंधित विभागों और स्टेकहोल्डर्स के साथ मिलकर स्थिति को सामान्य करने पर काम कर रही हैं। कंपनी ने बताया कि प्रयास यह है कि यात्रियों को कम से कम परेशानी हो और यात्रा प्रक्रिया को जल्द से जल्द नियमित किया जा सके।
यात्रियों को सलाह दी गई है कि किसी भी मेडिकल सपोर्ट या सहायता के लिए एयरपोर्ट पर मौजूद इन्फॉर्मेशन डेस्क से संपर्क करें।

आने-जाने के लिए वैकल्पिक साधन उपलब्ध

एयरपोर्ट पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रबंधन ने यात्रियों को याद दिलाया है कि दिल्ली एयरपोर्ट आने-जाने के लिए मेट्रो, बस, टैक्सी और कैब जैसे कई पब्लिक ट्रांसपोर्ट विकल्प उपलब्ध हैं। भीड़-भाड़ से बचने के लिए लोगों को इन माध्यमों का उपयोग करने की भी सलाह दी गई है।

यात्रियों में बढ़ी बेचैनी

लगातार कैंसिलेशन की वजह से यात्रियों में नाराजगी और बेचैनी बढ़ती जा रही है। कई यात्रियों ने शिकायत की है कि उड़ानों के रद्द होने की जानकारी उन्हें कम समय पहले दी जा रही है, जिससे आगे की यात्रा योजनाएं और होटल बुकिंग तक प्रभावित हो रही हैं।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।