Iran & Israel War- अमेरिका-इजराइल के हमले से दहला ईरान, 24 घंटे में 1200 बम गिराए

Read Time:  1 min
ईरान
ईरान
FONT SIZE
GET APP

मध्य पूर्व में संघर्ष ने खतरनाक मोड़ ले लिया है। इजराइल (Israel) की वायु सेना का दावा है कि उसने अमेरिका के साथ संयुक्त सैन्य अभियान में पिछले 24 घंटों के भीतर ईरान पर 1,200 से अधिक बम गिराए हैं। इन हमलों को हाल के वर्षों का सबसे बड़ा समन्वित एयर ऑपरेशन (Air Operation) बताया जा रहा है

सुप्रीम लीडर पर घातक हमला

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के ऑफिस कॉम्प्लेक्स को भी निशाना बनाया गया। शनिवार को करीब 30 मिसाइलें दागी गईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले के समय खामेनेई शीर्ष कमांडरों के साथ बैठक कर रहे थे। हमले में उनकी बेटी, दामाद, बहू और पोती समेत कॉम्प्लेक्स में मौजूद लगभग 40 कमांडर मारे गए। इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने देर रात खामेनेई के मारे जाने का दावा किया, जिसके बाद अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प ने भी इसकी पुष्टि की। रविवार सुबह ईरान की सरकारी एजेंसियों ‘तसनीम’ और ‘फार्स’ ने उनकी मौत की आधिकारिक पुष्टि कर दी।

40 दिन का राजकीय शोक

खामेनेई की मौत के बाद ईरान में 40 दिन के राजकीय शोक और सात दिन की सार्वजनिक छुट्टी की घोषणा की गई है। ईरानी इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने बयान जारी कर कहा, “हमने एक महान नेता खो दिया है, पूरा देश शोक में डूबा है।”

तेहरान समेत 10 शहरों पर हमले

इजराइल और अमेरिका ने तेहरान सहित 10 बड़े शहरों को निशाना बनाया। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, इन हमलों में 200 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 740 से ज्यादा घायल हैं। एक स्कूल पर मिसाइल गिरने से 148 छात्राओं की जान चली गई, जबकि 45 घायल बताई जा रही हैं।

ईरान की जवाबी चेतावनी

इधर ईरानी सेना ने बयान जारी कर कहा है कि वह “सबसे खतरनाक अभियान” शुरू करने जा रही है। सेना के अनुसार, जवाबी कार्रवाई में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया जाएगा। इससे पूरे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है तथा वैश्विक स्तर पर भी चिंता गहराती जा रही है।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।