తెలుగు | Epaper

National : भारत से इजराइल खरीद रहा गाइडेड एडवांस्ड टैक्टिकल रॉकेट

Anuj Kumar
Anuj Kumar
National : भारत से इजराइल खरीद रहा गाइडेड एडवांस्ड टैक्टिकल रॉकेट

नई दिल्‍ली। भारतीय डिफेंस सेक्‍टर (Indian Defence Sector) की बड़ी कंपनी एनआईबीई लि ने हाल ही में इजराइल की रक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी एल्बिट सिस्टम से 70 मिमी क्लास की हवा से सतह पर मार करने वाली मिसाइल गाइडेड एडवांस्ड टैक्टिकल रॉकेट का सौदा किया है। शनिवार को इस सौदे की घोषणा की गई। 6.12 करोड़ रुपए की लागत से इसे सितंबर 2026 तक पूरा किया जाएगा। यह सौदा भारत की ‘मेक इन इंडिया’ (Make in india) और ‘आत्मनिर्भर भारत’ पहल का हिस्‍सा है, जिसके तहत स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को बढ़ाया जा रहा है।

यह 100 किमी/घंटा तक की गति से चल रहे लक्ष्यों को भेद सकता है

अब मन में सवाल उठता है कि गाटर मिलाइल क्‍या है, जो इजराइल (Israel) भारत से खरीदा रहा है? गाटर एक कॉस्‍ट-इफेक्टिव हाई प्रीसीजन (सटीकता) वाला रॉकेट है, जिसे मध्यम दूरी के टैक्टिकल हवाई अभियानों के लिए डिज़ाइन किया है। इसकी रेंज 10 किमी तक है और यह 100 किमी/घंटा तक की गति से चल रहे लक्ष्यों को भेद सकता है। गाटर में अत्याधुनिक सेमी-एक्टिव लेजर गाइडेंस सिस्टम है, जो इसे बेजोड़ सटीकता प्रदान करता है। यह 16 किलोग्राम का वारहेड ले जा सकता है, जो 200 मिमी तक प्रबलित कंक्रीट को भेदने में सक्षम है। यह रॉकेट एएच-64 अपाचे और एचएएल रुद्र जैसे कई हमलावर हेलीकॉप्टरों के साथ इंटीग्रेट यानी लोड हो सकता है।

इजराइल को भारत से गाटर रॉकेट चाहिए

इजराइल को भारत से गाटर रॉकेट चाहिए, क्योंकि यह लागत प्रभावी और सटीक है। इसकी 10 किमी रेंज और लेजर गाइडेंस इसे शहरी युद्ध के लिए आदर्श बनाता है। एनआईबीई पुणे में स्थित रक्षा टेक्‍नोलॉजी क्षेत्र में इनोवेशन, स्वदेशीकरण और वैश्विक सहयोग पर केंद्रित है। यह कंपनी उन्नत रक्षा प्रणालियों के डिज़ाइन, निर्माण और इंटीग्रेशन में माहिर है। एल्बिट सिस्टम के साथ यह साझेदारी भारत में उच्च तकनीक वाले रक्षा उपकरणों के निर्माण की दिशा में एक कदम है।

एनआईबीई इस ऑर्डर के तहत गाटर के पुर्जों का निर्माण और आपूर्ति करेगा, जिससे भारतीय सशस्त्र बलों और वैश्विक सहयोगियों के लिए मिशन की सफलता और परिचालन सुरक्षा में वृद्धि होगी। यह सौदा भारत की रक्षा निर्यात क्षमता को दर्शाता है। एनआईबीई की यह उपलब्धि भारत को वैश्विक रक्षा बाजार में एक विश्वसनीय आपूर्तिकर्ता के रूप में स्थापित करती है। यह साझेदारी तकनीकी उन्नति और रोजगार सृजन को बढ़ावा देगी, खासकर पुणे के विनिर्माण क्षेत्र में। यह भारत-इजराइल रक्षा सहयोग को भी मजबूत करता है, जो हाल के ऑपरेशन सिंदूर के बाद और प्रासंगिक है

असली रॉकेट क्या है?

रॉकेट एक लंबा और पतला वाहन है जिसका उपयोग अंतरिक्ष में चीजों को ले जाने के लिए किया जाता है। वे लोगों, आपूर्तियों, उपग्रहों या रोवर्स और जांच यानों जैसे अन्य अंतरिक्ष यानों को अंतरिक्ष में ले जाते हैं। रॉकेट जो कुछ अंतरिक्ष में ले जाता है उसे “पेलोड” कहा जाता है।


विज्ञान रॉकेट क्या है?

रॉकेट एक प्रकार का वाहन है जिसके उड़ने का सिद्धान्त न्यूटन के गति के तीसरे नियम क्रिया तथा बराबर एवं विपरीत प्रतिक्रिया पर आधारित है। तेज गति से गर्म वायु को पीछे की ओर फेंकने पर रॉकेट को आगे की दिशा में समान अनुपात का बल मिलता है।

Read more : National : नहीं रहें झारखंड के पूर्व CM शिबू सोरेन, शोक की लहर

छिंदवाड़ा में 2.5 साल की मासूम की हत्या का खुलासा

छिंदवाड़ा में 2.5 साल की मासूम की हत्या का खुलासा

दो सहेलियों की शादी ने मचाया हड़कंप

दो सहेलियों की शादी ने मचाया हड़कंप

फतेहपुर में एक ही परिवार की 5 महिलाओं की अर्थी उठी

फतेहपुर में एक ही परिवार की 5 महिलाओं की अर्थी उठी

मुंबई में सत्ता परिवर्तन की आहट

मुंबई में सत्ता परिवर्तन की आहट

हाथी ने समझा खाना, निकला जिंदा देसी बम

हाथी ने समझा खाना, निकला जिंदा देसी बम

Delhi- महाभियोग मामले में सुप्रीम कोर्ट से जस्टिस यशवंत वर्मा की याचिका खारिज

Delhi- महाभियोग मामले में सुप्रीम कोर्ट से जस्टिस यशवंत वर्मा की याचिका खारिज

National- स्टार्टअप्स- देश की अर्थव्यवस्था और समाज के विकास के प्रमुख इंजन- मोदी

National- स्टार्टअप्स- देश की अर्थव्यवस्था और समाज के विकास के प्रमुख इंजन- मोदी

Uttarakhand- हरिद्वार में गैर-हिंदुओं के लिए हरकी पैड़ी में प्रवेश वर्जित

Uttarakhand- हरिद्वार में गैर-हिंदुओं के लिए हरकी पैड़ी में प्रवेश वर्जित

National- केंद्र सरकार मनरेगा के बाद अब शिक्षा और खाद्य कानूनों पर करेगी मंथन

National- केंद्र सरकार मनरेगा के बाद अब शिक्षा और खाद्य कानूनों पर करेगी मंथन

West Bengal-कोर्ट के फैसले पर सियासत गरमाई, बीजेपी का ममता बनर्जी पर हमला

West Bengal-कोर्ट के फैसले पर सियासत गरमाई, बीजेपी का ममता बनर्जी पर हमला

Bihar- जमीन विवादों पर लगेगी लगाम, बिहार में 26 जनवरी भूमि मापी महाअभियान शुरू

Bihar- जमीन विवादों पर लगेगी लगाम, बिहार में 26 जनवरी भूमि मापी महाअभियान शुरू

Nitin Nabin- चुनौतियों के बीच नितिन नबीन को मिली युवा मोर्चा की जिम्मेदारी

Nitin Nabin- चुनौतियों के बीच नितिन नबीन को मिली युवा मोर्चा की जिम्मेदारी

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870